back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 19: वीकेंड के वार पर सलमान खान ने लगाई घरवालों की क्लास, शो से बेघर हुईं कुनिका

वीकेंड के बाद पर काफी कुछ देखने को मिला सलमान खान ने एक तरफ घरवालों की क्लास लगाई। तो वहीं दूसरे तरफ उनके साथ काफी मस्ती मजा करते हुए नजर आए।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 में काफी कुछ देखने को मिल रहा है जैसे-जैसे फाइनल की डेट नजदीक आती जा रही है काफी कुछ सामने आ रहा है। घर के सदस्य एक दूसरे से लड़ाई झगड़ा करते हुए दर्शकों को काफी ज्यादा एंटरटेन कर रहे हैं। बीते वीकेंड के वार पर सलमान खान ने घर वालों की क्लास लगाई इसके साथ ही घर से एक सदस्य का पत्ता कट गया है वह हैं कुनिका।

सलमान खान ने लगाई फटकार 

वीकेंड के वार की शुरुआत में ही सलमान खान आते हैं और कहते हैं कि यह हफ्ता घर वालों के लिए काफी इमोशनल भरा रहा। सबके परिवार के लोग आए और उनसे मुलाकात की लेकिन उन्होंने कुछ बातें भी सामने लाई है। तो चलिए उसे पर बात करते हैं सलमान खान ने अमाल से मालती के तरफ अपने बिहेवियर को लेकर बात की। सलमान खान ने कहा अमाल आप मालती के साथ काफी गलत तरीके से पेश आते हैं। इसके साथ ही सलमान खान ने अमाल को बिग बॉस पर चिल्लाने पर भी कहा कि अगर उसे समय में घर पर होता तो आपके लिए दरवाजा जरूर खुलवा देता और कोई ऑप्शन भी नहीं देता।

सलमान खान ने शाहबाज को कहा कि तुम काफी अमाल के पीछे-पीछे चल रहे हो अमाल का शैडो बनते जा रहे हो तुम्हारा खुद का कोई गेम प्लान नहीं है। ऐसे में अभी तुम्हें सुधार करने की जरूरत है। जो पहले हम अशनूर और बजाज के लिए कहते थे वहीं आप शाहबाज तुम्हारे लिए कहना पड़ रहा है।

कुनिका हुई घर से बेघर 

बिग बॉस सीजन 19 में कनिका की जब से एंट्री हुई थी कुनिका ने पूरा घर समय हुआ था किचन से लेकर हर एक सदस्यों को काफी ख्याल रखा था। अब आपको बता दें कि, कुनिका घर से बेघर हो गई है उनको काफी कम वोट मिले थे जिसके बाद उन्हें घर से बेघर कर दिया गया। घर घर से जाते समय कुनिका ने सभी घरवालों से कहा कि आप सबके लिए मेरे मन में प्यार घर पर भी था घर के बाहर भी रहेगा आप सब मेरा परिवार हो। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि कुनिका के घर से जाने के बाद घर का माहौल कैसा होता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की फिल्म 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। सलमान खान एक बार फिर से...
spot_img

Latest Stories

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵