नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । बिग बॉस 19 अपने समापन की ओर बढ़ रहा है और घर के अंदर का माहौल दिन-प्रतिदिन और भी रोमांचक होता जा रहा है। हाल ही में हुए नॉमिनेशन टास्क में नया ट्विस्ट दर्शकों और प्रतियोगियों दोनों को चौंका गया, लेकिन कई लोग इसे पसंद नहीं कर पाए। इस ट्विस्ट के विरोध में कई सेलेब्स ने भी अपनी आवाज उठाई। अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने सोशल मीडिया पर इसका खुलकर विरोध किया और दर्शकों के साथ अपने विचार साझा किए। इस बीच, फैंस में चर्चा है कि प्रणित मोरे की बिग बॉस 19 में वापसी हो सकती है और हाल ही में मिले हिंट ने इस अफवाह को और हवा दे दी है।
तबियत खराब होने के कारण बाहर हुए थे प्रणित मोरे’
पिछले वीकेंड का वार में बिग बॉस 19 के घर से प्रणित मोरे को बाहर जाने का निर्देश दिया गया। इसकी वजह उनकी खराब तबियत थी और उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए घर से बाहर जाना पड़ा। जब बाकी प्रतियोगियों ने सलमान खान से पूछा कि क्या प्रणित वापस घर लौटेंगे, तो उन्होंने सिर हिलाकर ‘नहीं’ का इशारा किया। इस फैसले के बाद प्रणित के फैंस काफी निराश हो गए।
प्रणित मोरे की वापसी की उम्मीदें बढ़ीं
हालांकि अफवाहें थीं कि प्रणित मोरे को बिग बॉस 19 के सीक्रेट रूम में रखा गया था और वहां उनकी सेहत पर नजर रखी जा रही थी, लेकिन अब सोशल मीडिया ने उनके घर वापसी की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है। कुछ अकाउंट्स, जो बिग बॉस के सीक्रेट्स शेयर करने के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने प्रणित की दोबारा एंट्री के संकेत दिए हैं। जैसे ही यह खबर फैली, फैंस बेहद उत्साहित हो गए और X पर ‘किंग प्रणित आ रहे हैं’ ट्रेंड करने लगा।
फैंस में उत्साह की लहर
Bigg Boss 19 में प्रणित मोरे की वापसी की अफवाहों ने फैंस को उत्साहित कर दिया है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने अपनी खुशी और एक्साइटमेंट जाहिर की। एक यूजर ने लिखा, “पूरा भारत इस पल का इंतजार कर रहा है। हमारे इमोशन बहुत हाई हैं, आंखें नम हैं, दिल धड़क रहा है। किंग प्रणित के आने की खबर से उत्साह सातवें आसमान पर है।” दूसरे यूजर ने कहा, “सिंहासन कभी खाली हुआ ही नहीं, किंग प्रणित वापस आ रहे हैं। प्रणित सबसे हाईएस्ट वोट पाने वाले कंटेस्टेंट हैं।”
बता दें कि पिछले हफ्ते प्रणित नॉमिनेट हुए थे, लेकिन उच्च वोटों की वजह से उन्हें घर से बाहर नहीं किया गया। यही कारण है कि फैंस अब उम्मीद कर रहे हैं कि वे घर में दोबारा प्रवेश करेंगे। खबर है कि यह एंट्री आज के एपिसोड में दिखाई दे सकती है, इसलिए संभावना है कि गुरुवार या शुक्रवार को प्रसारण होगा। इसके अलावा, घर के अन्य प्रतियोगी गौरव खन्ना और मालती चाहर भी प्रणित के बाहर जाने से दुखी थे। इसलिए उम्मीद है कि उनकी वापसी से दोनों प्रतियोगियों को भी खुशी मिलेगी।





