back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिग बॉस 19: नेहल ने तीन खिलाड़ियों का किया बड़ा खुलासा, सीक्रेट रूम की बातें आईं सबके सामने

नेहल चूडासामा ने बिग बॉस 19 के वीकेंड वार में तान्या, जीशान और बशीर के असली चेहरे सीक्रेट रूम की CCTV फुटेज के आधार पर सबके सामने उजागर किए।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के इस हफ्ते के वीकेंड का वार में एक बार फिर दर्शकों को रोमांचक और ड्रामे से भरपूर एपिसोड देखने को मिलेगा। इस बार शो में नेहल चूडासामा को मौका दिया गया है कि वह घर के तीन खिलाड़ियों के असली चेहरे सबके सामने खोलें, जिनका उन्होंने सीक्रेट रूम में लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए पर्दाफाश किया है। सलमान खान के निर्देश पर नेहल ने तीन खिलाड़ियों के नकाब उतारते हुए उनके गेम और व्यवहार पर तीखे प्रहार किए।

नेहल ने सबसे पहले तान्या मित्तल का नाम लिया। उन्होंने कहा कि तान्या एक नहीं बल्कि कई मुखौटे पहनकर खेल रही हैं, यानी उनका व्यवहार और रणनीति बहुत बदलती रहती है, जिससे वह कई बार धोखा देने वाली नजर आती हैं। नेहल ने तान्या के इस व्यवहार को घरवालों के सामने स्पष्ट किया।

सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के इस हफ्ते के वीकेंड का वार में नेहल चूडासामा ने घर के तीन खिलाड़ियों के चेहरे से नकाब उतारकर बड़ा खुलासा किया है। सलमान खान ने नेहल से कहा, “नेहल, आप उन तीन चेहरों से नकाब उतारेंगी, जिनका असली रूप आपने सीसीटीवी फुटेज में देखा है।” इसके बाद नेहल ने तीन खिलाड़ियों का नाम लेकर उनके असली चेहरे सबके सामने रख दिए।

नेहल ने सबसे पहले तान्या मित्तल का नाम लिया और मुंह पर पानी मारते हुए कहा, मेरा पहला नाम है तान्या मित्तल। एक नहीं, दो नहीं, सौ मुखौटे पहनकर घूम रही हैं। नेहल का कहना है कि तान्या का व्यवहार कई बार बदल जाता है और वह अलग-अलग तरीके से दूसरों को प्रभावित करने की कोशिश करती हैं।

इसके बाद नेहल ने जीशान कादरी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, जीशान बहुत सारे निगेटिव कमेंट अपने ही ग्रुप के लोगों के लिए देते रहते हैं, जिससे टीम का माहौल खराब होता है।नेहल ने जीशान के इस व्यवहार को गेम में दोगली चाल के तौर पर बताया।

तीसरे नाम के तौर पर नेहल ने बशीर का नाम लिया और कहा, इनकी इमोशनल मैच्योरिटी जीरो है। नेहल के मुताबिक बशीर का भावनात्मक परिपक्वता का स्तर बेहद कम है, जो घर के सदस्यों के बीच तनाव पैदा करता है। जो घर के माहौल को प्रभावित करती है।

लेकिन तीनों खिलाड़ियों को एक्सपोज करने के बाद सलमान खान ने नेहल को भी आईना दिखाया। सलमान ने नेहल से कहा, इतना सारा वक्त जो आपने इन लोगों पर बर्बाद किया है, अगर वह समय आप अपने ऊपर लगातीं, तो आप कहीं ज्यादा आगे पहुंच जातीं। यह बात नेहल के लिए झटका साबित हुई और उनका मूड थोड़ा ग़मगीन नजर आया।

इस खुलासे के बाद बिग बॉस 19 के घर में एक नया ड्रामा और कलह शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। दर्शकों के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि नेहल के इस एक्सपोजर का बाकी खिलाड़ियों पर क्या असर पड़ता है और क्या इससे घर में संबंधों में तनाव बढ़ता है या कुछ नए रिश्ते बनते हैं।

बिग बॉस 19 का यह एपिसोड न सिर्फ गेम की रणनीतियों को प्रभावित करेगा, बल्कि खिलाड़ियों के बीच नई चुनौतियां और मनोवैज्ञानिक तनाव भी लाएगा। ऐसे में यह सप्ताहांत वीकेंड का वार बिग बॉस फैन्स के लिए देखने लायक साबित होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

शाइना एनसी ने द करेला स्टोरी 2 के पक्ष में दिया बयान, कहा- सच्चाई बंया करती है फिल्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आगामी हिंदी फिल्म The Kerala Story 2 के खिलाफ राजनीतिक विवाद के बीच, शिव सेना नेता Shaina NC ने फिल्म का खुलकर समर्थन किया है।...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵