नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मालती चाहर ने घर में धमाल मचा दिया है। उन्होंने कई चौंकाने वाले दावे किए हैं और अब एक्ट्रेस तान्या मित्तल की ‘संस्कारी’ छवि पर जोरदार हमला बोला है, जिससे माहौल और गरम हो गया है।
आगामी एपिसोड में क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती, तान्या मित्तल की निजी जिंदगी से जुड़े बड़े रहस्य उजागर करेंगी। इस खुलासे से घर के सदस्यों को गहरा झटका लगने की उम्मीद है, जिससे बिग बॉस का ड्रामा और बढ़ जाएगा।
तान्या मित्तल पर मालती चाहर का बड़ा खुलासा
कलर्स टीवी के लेटेस्ट प्रोमो में मालती चाहर, कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज से बातचीत करते हुए तान्या मित्तल पर ‘सती सावित्री’ बनने का नाटक करने का आरोप लगाती नजर आईं। इस आरोप ने घर के माहौल को और भी गरम कर दिया है।
लेटेस्ट प्रोमो में मालती चाहर, अभिषेक बजाज से तान्या को लेकर सवाल पूछती हैं। अभिषेक के ‘संस्कारी’ और ‘साड़ी पहनने’ वाले जवाब पर मालती तुरंत पलटवार करती हैं और कहती हैं कि घरवाले तान्या का सिर्फ एक ही पक्ष देख रहे हैं। उन्होंने साफ कहा, “वो खुद को जिस तरह पेश करती हैं, असल में वो वैसी बिल्कुल नहीं हैं।”
मालती चाहर ने दिए चौंकाने वाले खुलासे
मालती चाहर ने तान्या मित्तल की छवि पर एक और सनसनीखेज दावा कर घरवालों को चौंका दिया। उन्होंने कहा कि तान्या असल जिंदगी में बेहद अलग तरह के कपड़े पहनती हैं और उनकी रियल लाइफ, शो में दिख रही ‘संस्कारी’ छवि से बिल्कुल मेल नहीं खाती।
शो के लेटेस्ट प्रोमो में मालती चाहर ने तान्या मित्तल पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, “यहां ये साड़ी पहनती है, लेकिन इसके मिनी स्कर्ट वाले वीडियो हैं।” उन्होंने दावा किया कि तान्या की असल और दिखावटी छवि में जमीन-आसमान का फर्क है। यह सुनकर अभिषेक बजाज समेत घर के बाकी सदस्य हैरान रह गए।
तान्या मित्तल के रिएक्शन का इंतजार
प्रोमो के अंत में मालती चाहर ने तान्या मित्तल को ‘मीम मटेरियल’ बताया। उन्होंने कहा कि तान्या जो कहती हैं और असल में जैसी हैं, उसमें जमीन-आसमान का अंतर है। मालती के इस बयान से घर में नया भूचाल आ गया है। अब सबकी नजर तान्या की प्रतिक्रिया और बदलते समीकरणों पर टिकी है।
सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स
‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट प्रोमो में मालती चाहर द्वारा तान्या मित्तल पर किए गए खुलासों के बाद सोशल मीडिया पर यूज़र्स भड़क उठे हैं। कई नेटिज़न्स ने मालती पर महिलाओं को उनके कपड़ों को लेकर शर्मिंदा करने का आरोप लगाया है। एक यूज़र ने लिखा, “मालती को गेम खेलने का यही तरीका आता है क्या?” वहीं एक अन्य ने कमेंट किया, “एक लड़की होकर दूसरी लड़की की ड्रेस पर बेइज्ज़ती करना… छी मालती छी।” कुछ यूज़र्स ने मालती पर तान्या को जानबूझकर टारगेट करने और पर्सनल ईगो के चलते ज़हर उगलने का आरोप लगाया। अब सभी को वीकेंड का वार का इंतज़ार है, जब सलमान खान इस पूरे मुद्दे पर अपनी राय रखेंगे।




