back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 19: एक दूसरे को बाहर से जानते हैं मालती और अमाल! घर के अंदर खुला नया राज, शुरू हुआ नॉमिनेशन टास्क

बिग बॉस सीजन 19 में काफी कुछ देखने को मिल रहा है। तो वहीं अब मालती और अमाल की लड़ाई भी देखने को मिली।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 में हर दिन बवाल मचता हुआ नजर आ रहा है। जैसे-जैसे शो फाइनल की ओर बढ़ते जा रहा है घर में कई सारे राज खुलते हुए नजर आ रहे है। घर का माहौल भी काफी चेंज हो रहा है। कभी किचन की ड्यूटी के लिए तो कभी तैयार होने के लिए घर में छोटे-छोटे मुद्दों पर भी बहुत लड़ाई झगड़ा होते हुए नजर आ रहा है। मालती और अमल की भी लड़ाई होना शुरू हो गई है इसके साथ ही उनसे जुड़ा एक बड़ा सच सामने आया है।

क्या मालती ही हैं अमाल की गर्लफ्रेंड?

बिग बॉस के बीते एपिसोड में दिखाया गया कि नीलम और शाहबाज मालती से बात करते रहते हैं। तभी शाहबाज को मालती कहती हैं कि तुम अभी अमाल के दोस्त बने हो और इतना उसको लेकर उछल रहे हो जबकि मैं उसे पहले से जानती हूं। इसके बाद शाहबाज बोलते हैं कि अमाल ने बताया है कि वह तुमसे एक पार्टी में मिला था 5 मिनट के लिए। इसके बाद मल्टी अमल के पास जाती है वहां रहती है कि तुमने बताया है कि हम केवल 5 मिनट के लिए मिले हैं जबकि ऐसा नहीं है तुम भी जानते हो यहां तक मेरे पापा और दोस्त भी जानते हैं कि हम कितनी बार मिले हैं। 

इतना सुनते हैं अमाल गुस्सा हो जाते हैं और सबसे कहने लगते हैं कि क्या इस घर में मेरे सिवा कोई टॉपिक नहीं है तुम लोग मेरे बारे में क्यों ही बात करते हो अगर मेरे बारे में कोई बात हो रही है तो बोल दो कि अमाल के बारे में कोई बात नहीं करनी है। अमाल कहते हैं कि जो सच हैं वहीं मैंने कहा है। मैंने कोई गाना तुम्हें नहीं सुनाया है मैं केवल 5 मिनट के लिए तुमसे एक पार्टी में मिला था। अब की लड़ाई और एपिसोड देखने के बाद दर्शकों के मन में यह आ गया है कि क्या शायद अमाल की गर्लफ्रेंड मालती ही हैं या नहीं। हालांकि अभी तो इस बात का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन आने वाले एपिसोड में शायद इससे पर्दा उठ सकता है।

नॉमिनेशन का नया टास्क

घर में होने वाला नॉमिनेशन की प्रक्रिया में काफी बदलाव देखने को मिला है बिग बॉस से जुड़ा एक नया प्रोमो सामने आया है प्रोमो में बिग बॉस सभी घरवालों को कहते हैं कि इस बार का नॉमिनेशन काफी अलग होगा घर में तीन-तीन की जोड़ी मिलकर किसी दूसरे सदस्य को नॉमिनेट करेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की फिल्म 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। सलमान खान एक बार फिर से...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵