back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 19 फेम तान्या मित्तल की बढ़ी मुश्किलें, पोटाश गन चलाने का वीडियो वायरल, FIR दर्ज करने की मांग

Bigg Boss 19 फेम सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल की मुश्किलें बढ़ने वाली है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पोटाश/कार्बाइड गन चलाते दिखाई दे रही हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ‘Bigg Boss 19’ फेम तान्या मित्तल अपनी सक्रिय ऑनलाइन मौजूदगी के लिए जानी जाती हैं। सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो में आने के बाद से उनकी फैन फॉलोइंग में और भी इजाफा हुआ है। इंटरनेट पर उनकी रील्स और वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। हालांकि, अब तान्या एक नई मुसीबत में फंसती हुई नजर आ रही हैं। 

सोशल मीडिया पर तान्या मित्तल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पोटाश गन का इस्तेमाल करती दिख रही हैं। यह गन फिलहाल ग्वालियर में प्रतिबंधित है। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स और स्थानीय लोगों ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग शुरू कर दी है। वहीं, मामले में पुलिस ने भी प्रतिक्रिया दी है। जिसके बाद तान्या मित्तल के खिलाफ कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

ग्वालियर में तान्या मित्तल के खिलाफ शिकायत दर्ज

एक रिपोर्ट के अनुसार, ग्वालियर के निवासी शिशुपाल सिंह ने तान्या मित्तल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिशुपाल ने एएसपी अनु बेनीवाल से शिकायत कर उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। मामला उस वीडियो से जुड़ा है, जिसमें तान्या पोटाश गन का इस्तेमाल करती दिख रही हैं। ग्वालियर जिले में पोटाश गन बनाने, बेचने और इस्तेमाल पर पहले से ही पाबंदी है, जिससे यह वीडियो विवाद का कारण बन गया है। 

पुलिस अधिकारी का बयान

इधर, एक मीडिया प्‍लेटफार्म ने एएसपी अनु बेनीवाल का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह इस मामले पर स्पष्ट टिप्पणी करती नजर आ रही हैं। ऑफिसर ने कहा, “हमारे पास एक शिकायत आई है कि ग्वालियर की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कार्बाइड गन चला रही हैं। हमारी कलेक्टर के आदेश के अनुसार यह गन फिलहाल प्रतिबंधित है क्योंकि यह बेहद नुकसानदायक है।” 

एएसपी अनु बेनीवाल ने आगे कहा, “पिछले कुछ दिनों में हमारे क्षेत्र में कई FIR दर्ज की गई हैं। जो भी कार्बाइड गन बनाता या इस्तेमाल करता पाया गया, उसके खिलाफ विधिवत कार्रवाई की गई है। ऐसे में यदि किसी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, तो उसे केवल शेयर करने की बजाय संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट करना चाहिए।”

Advertisementspot_img

Also Read:

बिग बॉस से ज्याद मिलेगा एंटरटेनमेंट, शो ‘द 50’ में शामिल, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, धनाश्री सहीत कई सेलेब्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 19 में दर्शकों को काफी ज्यादा इंटरटेन किया और अब लोग ऐसे ही रियलिटी शो को मिस करने...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...