नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ‘बिग बॉस’ भारत टेलिविजन का सबसे पॉपुलर रिएलिटी शो में से एक है। हर घर में लोग इसे देखना पसंद करते है। अबतक इसके 17 सीजन आ चुके हैं। और अब ‘बिग बॉस सीजन 18‘ भी जल्द ही शुरू होने वाला है। हर बार की तरह इस बार भी शो को सलमान खान होस्ट करने वाले हैं। ‘बिग बॉस’ में आने वाले कंटेस्टेंट्स के अलावा लोग यह भी सोचते हैं कि बिग बॉस का घर कैसा होता है, कहां होता है, कौन तैयार करता है और इसका खर्च कितना होता है। शो के खत्म होने के बाद इसका क्या होता है। तो आइए आज हम आपको इन सवालों की जानकारी देते हैं।
कहा बनता हैं बिग बॉस का घर
बिग बॉस के हर सीजन में आपको अलग-अलग घर नजर आते हैं। नया सीजन तो नया घर इसके अलावा काफी कुछ और भी बदल जाता है। आप को बता दें कि, शो शुरू होने से कई महीने पहले ही इसके घर बनने लगते हैं और इसकी खर्चा भी करोड़ों में आता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस के पहले से चौथे सीजन तक, इसका घर लोनावला में बनाया गया था, जबकि पांचवें सीजन के लिए मुंबई के पास ही कर्जत में घर को बनाया गया। वहीं, इसके बाद छठे से लेकर 12वें सीजन तक फिर से लोनावला में ही बना। इसके बाद से घर को मुंबई की ही फिल्मसिटी में ही बनाया जाने लगा।
बिग बॉस के घर की कीमत
बिग बॉस के घर की कीमत की बात करें तो, मेकर्स ने कभी भी खुल कर इसकी कीमत नहीं बताई लेकिन ये घर लगभग 18,500 वर्ग फुट के बड़े एरिया में फैला होता है। इस घर में एक किचन, लिविंग एरिया, 1-2 बेडरूम और 4 टॉयलेट और बाथरूम होते हैं। इस घर में एक स्टोर रूम, गार्डन, स्वीमिंग पूल, एक्टिविटी एरिया और एक जिम होता है। इन सबको देखते हुए ये अंदाजा लगया जाता हैं कि इसमें करोड़ों का खर्चा आता होगा ।
बिग बॉस खत्म होने के बाद क्या होता है इसका हाल
बिग बॉस के घर में आप न तो मोबाइल फोन इस्तेमाल कर सकते हैं इसके साथ ही आपको यहाँ अपना काम भी स्वयं करना होता है। यह घर कई सुविधाओं से भरा होता है हालांकि कुछ सुविधा आपको टास्क जीतने के बाद मिलती है। घर में किचन, लिविंग रूम, स्टोर रूम, गार्डन, स्वीमिंग पूल जैसी सुविधाएं भी होती हैं। वहीं कुछ लोगों के मन में सवाल होता है कि अगर हर बार नया घर बनता हैं तो इसका पहले से बने घर का क्या होता हैं। तो बता दें कि पहले बिग बॉस जैसे ही खत्म होता था। लेकिन कुछ समय से इन घरों को पूरी तरह से नष्ट नहीं किया जाता ढांचे को बचे रहने दिया जाता है, जैसे अगले सीजन के लिए नया डिजाइन से
तैयार किया जा सके।
बिग बॉस का मालिक कौन? किसकी गूजती हैं शो में आवाज
बिग बॉस का भारत में अलग-अलग भाषाओं में चलने वाला रिएलिटी शो है। लेकिन ये नीदरलैंड्स के रिएलिटी शो ‘बिग ब्रदर’ की फ्रैंचाइज हैं।जबकि ऐसे भारत के एंडेमॉल शाइन इंडिया प्रड्यूस करता है। यह कंपनी ही बिग बॉस के घर को लीज पर लेती है और यही इस घर की मालिक होती है।वहीं बिग्ग बॉस में सुनाई देने वाली आवाज अतुल कपूर और विजय विक्रम सिंह की हैं। दोनों ही लोगों ने बरी-बरी शो में आवाज दी हैं। हालांकि दोनों कि आवाज़ को पहचाना आप के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता हैं।
कौन डिजाइन करता हैं घर
बिग बॉस घर को बनाने में काफी समय लगता है। सामने आई अलग-अलग रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस के घर को तैयार करने में लगभग 500 से 600 मजदूर लगते हैं। इसके साथ ही इस घर को तैयार करने में लगभग 6 महीने का वक्त लगता है। शो शुरू होने से पहले ही इसको बनाने क काम चालू हो जाता हैं। ये घर हर सीजन्म काफी अलग और खास बनता है। इसे कई फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके डायरेक्टर उमंग कुमार और उनकी वाइफ विनीता डिजाइन करते हैं। विनीता इंटीरियर डिजाइनर हैं जबकि उमंग कुमार बहुत सी बॉलीवुड फिल्मों के आर्ट डिजाइनर रह चुके हैं।
बिग बॉस में क्रू मेंबर्स इस प्रकार करते हैं काम
बिग बॉस के घरमें केवल कंटेस्टेंट्स ही नहीं बल्कि काम करने वाले क्रू मेंबर्स भी रहते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार घर में 8 घंटे के शिफ्ट में 250 से 300 क्रू मेंबर काम करते हैं। इस तरह पूरे 24 घंटे में केवल क्रू के 1000-1200 लोग काम करते हैं। हर क्रू मेंबर अपनी शिफ्ट छोड़ने से पहले अगली शिफ्ट के मेंबर्स को हर चीज समझाता है।वहीं घर की सुरक्षा की बात करें तो 24 घंटे घर के चारों तरफ 50-60 गार्ड तैनात रहते हैं।





