नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड दबंग सलमान खान का कंट्रोवर्शयिल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में फिनाले से पहले घर के सदस्यों के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट विवियन डिसेना की पत्नी नूरान अली सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। फैमिली वीक में वह बिग बॉस के घर पहुंची थीं। गौरतलब है कि विवियन ने नूरन अली से शादी करने से पहले अपना धर्म बदल लिया था। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर दोनों को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। विवियन की ये दूसरी शादी थी, उन्होंने पहली शादी वाहबिज दोराबजी से की थी। सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने दोनों की शादी को ‘लव जिहाद’ का टैग तक दे दिया था। अब नूरान अली ने इन सभी बातों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
अपने लिए, मेरे लिये नहीं- नूरान
नूरान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैं स्पष्ट कर रही हूं कि विवियन हिंदू नहीं थे। वो इसाई थे। ईसाई और इस्लाम दोनों ही अब्राहमिक धर्म से ताल्लुक रखते हैं। इन दोनों धर्मों का मूल एक ही है। मेरे धर्म में महिलाएं धर्म परिवर्तन नहीं करती हैं।’ नूरन ने आगे बताया कि उन्होंने विवियन के साथ रिश्ते में छोटा सा ब्रेक भी लिया था। इस दौरान विवियन को इस्लाम में दिलचस्पी जगी और उन्होंने इसके बारे में पढ़ना शुरू किया था। वो कहती हैं, ‘मुझे भी एक दोस्त से ही पता चला था कि वो मेरे धर्म के बारे में पढ़ रहा है। अपने लिए, मेरे लिये नहीं। इसमें मेरा कोई दखल नहीं था।’
क्योंकि ये सबकुछ वो सिर्फ अपने लिए कर रहे थे।
नूरान ने बताया कि विवियन डीसेना ने मुझसे बात की और धर्म बदलने के लिए कहा। हो सकता था कि मैं विवियन डीसेना के साथ नहीं रहती, तब भी विवियन डीसेना अपना धर्म बदल सकते थे। क्योंकि वो ये सब खुद के लिए कर रहे थे।




