नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस सीजन 18 में कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार बनते बिगड़ते रिश्ते लगातार देखने को मिल रहे हैं। वहीं इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए भी 7 सदस्य नॉमिनेट हो गए हैं। अब बिग बॉस का एक नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में चाहत पांडे और विवियन डीसेना का नया अंदाज देखने को दिखा। वहीं दिग्विजय सिंह राठी और अविनाश मिश्रा एक दूसरे के साथ फिजिकल फाइट करते हुए नजर आ रहे हैं।
विवियन डीसेना और चाहत पांडे बने बंटी-बबली
बिग बॉस का एक नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में चाहत पांडे किचन में आती हैं और पूछती हैं कि विवियन डीसेना की चाय कहां बन रही है। चाहत उनकी चाय लेने की कोशिश करती हैं जो गैस पर पक रही होती है।लेकिन विवियन उन्हें मन करते हैं। इसके बाद विवियन जहां-जहां जाते हैं, चाहत उनके साथ जाती हैं।इसके बाद विवियन पूछते हैं कि वह उनका कप लेने क्यों आईं तो चाहत कहती हैं कि वह मस्ती कर रही हैं। इस दौरान बिग बॉस में प्रोमो में विवियन और चाहत को बंटी-बबली का टैग भी दिया। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं।
अविनाश ने दिया दिग्विजय को धक्का
बिग बॉस का एक और प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में दिग्विजय सिंह राठी और अविनाश मिश्रा की लड़ाई हो रही है। अविनाश से दिग्विजय कहते हैं कि तेरी आंखों में जो डर दिखता है न मेरे लिए, वो देख मजा आता है मुझे। फिर अविनाश कहते हैं कि टास्क करो, डर क्यों रहे हो। इसके बाद दिग्विजय अविनाश को धक्का देते हैं तो वहीं अविनाश भी दिग्विजय को धक्का देते हुए नजर आते हैं। वहीं आगे देखने को मिलता है कि दिग्विजय के पीछे अविनाश तेजी से दौड़ते हुए आते हैं। वह उनके हाथ से कोई चीज छीनने की शायद कोशिश करते हैं इतने में अविनाश का धक्का लगता है और दिग्विजय काफी तेजी से जमीन पर गिर जाते हैं। लेकिन अब ये एपिसोड देखने पर ही पता चलेगा कि आपकी पूरी घटना कैसे हुई।
क्या अविनाश मिश्रा होंगे घर से बेघर?
अविनाश मिश्रा और दिग्विजय सिंह राठी के बीच हुई इस फिजिकल फाइट पर दर्शकों का काफ़ी कमेंट आ रहा है। दर्शक इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि, पिछले कई सीजन में जब भी इस प्रकार की फिजिकल फाइट हुई, तो उस सदस्य को बेघर कर दिया गया था। अब ये एपिसोड में देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या अविनाश मिश्रा को एलिमिनेट किया जाएगा या नहीं?




