नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 के बीते एपिसोड में दिखाया गया कि घर में टाइम गॉड हुआ और टास्क जीत कर दिग्विजय सिंह राठी घर के नए टाइम गॉड बन गए। वहीं अब घर का माहौल काफी बदला-बदला नजर आ रहा है। एक तरफ दिग्विजय सब को ड्यूटी दे रहे हैं। तो वहीं विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा ड्यूटी से इनकार करते हुए नजर आ रहे हैं।
अब चलेगा टाइम गॉड दिग्विजय का राज
टाइम गॉड का टास्क जीतकर करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा और तेजिंदर बग्गा इसके दावेदार बने थे। इसके बाद घर में एक नया टास्क हुआ। टाइम गॉड’ के आखिरी राउंड में 5 फाइनलिस्ट को स्विमिंग पूल के पास खड़ा कर दिया गया और फिर बाकी बचे कंटेस्टेंट को इन 5 फाइनलिस्ट में से एक- एक कंटेस्टेंट को स्विमिंग पूल में धक्का मारना था। इस दौरान एक-एक करके सदस्य इस नए टास्क से बाहर होते जाते हैं वहीं दिग्विजय सिंह राठी घर के नहीं टाइम गॉड बन जाते हैं।
विवियन और अविनाश ने किया ड्यूटी से इनकार
दिग्विजय सिंह राठी के टाइम गॉड बनने से विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा काफी नाराज हो गए है। इससे जुड़ा एक प्रोमो भी सामने आया है। प्रोमो में दिग्विजय सिंह राठी सबको ड्यूटी देते हुए नजर आते है। विवियन डीसेना कहते हैं कि मैं ड्यूटी नहीं करूंगा यह मेरी मर्जी है। विवियन के बाद अविनाश मिश्रा भी ड्यूटी करने से इनकार कर देते हैं। उसके बाद दिग्विजय सिंह राठी और विवियन डीसेना के बीच तकरार देखने को मिलती है।
रवि किशन लेंगे बग्गा की क्लास
बिग बॉस के प्रोमो में दिखाया जाता है कि रवि किशन बग्गा से पूछते हुए नजर आते हैं कि बग्गा जी आप इस ग्रुप के जबरदस्ती हिस्सा क्यों बनना चाहते हैं। इसके बाद करणवीर और बग्गा में तकरार होते हुए नजर आती है। इसके साथ ही प्रोमो में दिखाया जाता है कि बिग बॉस दिग्विजय सिंह राठी को एक पावर देते है कि वह कशिश कपूर को नॉमिनेशन से बचा सकते हैं। अब देखना ये काफी दिलचस्प होगा कि दिग्विजय सिंह राठी क्या फैसला लेते हैं।




