नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस सीजन 18 में नजर आ रहीं हेमा शर्मा जिन्हें वायरल भाभी के नाम से भी जाना जाता है। उनके पूर्व पति गौरव सक्सेना ने यूट्यूब ब्लॉग के जरिए हेमा द्वारा अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया है। साथ ही हेमा शर्मा के ऊपर बेटे को अलग रखने का आरोप लगाते हुए कई बड़े खुलासे किए हैं।
हेमा शर्मा के पूर्व पति का बड़ा दवा
हेमा शर्मा के पूर्व पति गौरव सक्सेना युगांडा के रहने वाले हैं। हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल ‘गौरव की कहानी’ में पत्नी हेमा शर्मा द्वारा उन पर लगाए गए झूठे आरोपों के बारे में बताया है। गौरव ने बताया कि, ‘हेमा शर्मा की पिछली शादी से भी एक बेटा है जो अपने पिता से अलग रहता है। और अब गौरव को भी लगता है कि उनका बेटा उनसे अलग हो जाएगा।’ उन्होंने यह आरोप लगाया है कि, ‘हेमा शर्मा उनके बेटे से उनको नहीं मिलने देती हैं बेटे से मिलने के लिए कई प्रकार की मांगे रखती हैं।’
ढाई करोड़ का फ्लैट मांगने का आरोप
हेमा शर्मा के पूर्व पति गौरव सक्सेना ने बताया है कि, ‘हेमा शर्मा ने बेटे से मिलने के लिए ढाई करोड़ के फ्लैट की मांग की है।’ गौरव ने आगे बताया कि, ‘पहले से ही हर महीने हेमा को काफी पैसे दे रहे हैं, जिसमें उनके मौजूदा घर का किराया भी शामिल है और वह इतना महंगा फ्लैट नहीं खरीद सकते।’
हेमा शर्मा के घर का किराया दे रहे हैं पूर्व पति
गौरव सक्सेना ने आगे बताया वो अभी घर बिल्कुल भी नहीं खरीद सकते हैं। वो मार्च 2024 तक हेमा पर हर महीने 3 से 4 लाख खर्च कर रहे थे। और अप्रैल 2024 से वह उन्हें हर महीने 1 लाख दे रहे थे, क्योंकि अप्रैल 2024 में वो अलग हो गए थे, लेकिन आज तक वो उस घर का मासिक किराया दे रहे हैं जिसमें हेमा शर्मा रह रही हैं। गौरव ने आगे यह भी बताया है कि, बिग बॉस सीजन 18 में जाने से पहले उन्होंने एक बार भी गौरव को इस बारे में नहीं बताया कि वह बेटे को ऐसे छोड़कर शो में जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार ये पता चला है कि गौरव यह सारी बातें यूट्यूब ब्लॉग पर इसलिए बता रहे हैं ताकि बड़ा होकर उनका बेटा इन सारी बातों को समझे।




