नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस सीजन 18 में हर दिन नया बवाल घर में देखने को मिल रहा है। बीते दिन एपिसोड में चाहत पांडे और अविनाश मिश्रा की जबरदस्त तकरार देखने को मिली। वहीं, अब अरफीन खान भी जेल में बंद हो गए हैं। और सारा को घर से बेघर होने का नेकलेस मिला हैं। इसके साथ ही घर में रैंकिंग का टास्क हुआ जिसमें सदस्यों के बीच काफी झगड़े देखने को मिले।
शो से बेघर होंगी सारा
बिग बॉस ने घरवालों को अरफीन की ऑडियो सुनाई, जिसमें वो कह रहे हैं कि सारा को इस घर में नहीं होना चाहिए था। वो कमजोर हैं, क्योंकि उनका दिल बहुत सॉफ्ट है। इसके बाद बिग बॉस कहते हैं कि अगर ऐसी बात है तो सारा 24 घंटे के अंदर घर से बेघर हो जाएगी। इस बात से सारा के साथ-साथ सारे घरवाले भी काफी नाराज हैं अरफीन से। और यह सवाल उठा रहे हैं कि ऐसा उन्होंने क्यों बोला। इसके बाद बिग बॉस सारा को ‘एक्सपायरी सून’ का नेकलेस पहनवाते हैं।
रैंकिंग का हुआ टास्क
बिग बॉस में घर वालों को रैंकिंग का टास्क दिया। इस टास्क के दौरान सबको अपनी अपनी रैंकिंग बतानी थी। वहीं घरवाली अपनी रैंकिंग पानी के लिए एक दूसरे के साथ लड़ते हुए दिखाई दिए। अरफीन और अविनाश जेल में हैं इस वजह से वह दोनों इस कर का हिस्सा नहीं है। लेकिन घर के सदस्य किसी भी रैंकिंग पर नहीं पहुंचे थे। इसके कारण बिग बॉस ने अरफीन और अविनाश को सदस्यों की रैंकिंग चुनने का मौका दिया।
पर्सनल आइटम का करना पड़ेगा त्याग
बिग बॉस 18 का एक प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि, बिग बॉस ने घरवालों से कहते हैं कि, राशन के लिए आपको अपने पर्सनल आइटम की कुर्बानी देनी होगी। प्रोमो में आगे ईशा अपनी मां की दी हुई शॉल कुर्बान करती हैं। तो दूसरी तरफ करणवीर कुर्बानी न देते हुए बगावत करते हैं। प्रोमो के आगे शिल्पा शिरोडकर टाइम ट्रैवल करती हुई नजर आ रही हैं।




