नई दिल्ली, रफ़्तार डेस्क। बिग बॉस 17 के वीकेंड का वार को देखने के लिए दर्शक काफी इंतजार करते है। क्योकि इस दिन सलमान खान घरवालों की कई सारी चीजें समझते है। वहीं, इस बार एपिसोड में सलमान खान की जगह इस बार करण जौहर कंटेस्टेंट्स को रिएलिटी चेक देते नजर आने वाले हैं। हाल ही में बिग बॉस 17 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अभिषेक कुमार का एक्सट्रीम रिएक्शन देखने को मिल रहा है। अभिषेक के रिएक्शन पर पहले करण जौहर उन्हें समझाते हैं, लेकिन अभिषेक कुछ ऐसा कह जाते हैं जिसके बाद करण का पारा चढ़ जाता है।
अभिषेक और करण जोहर के बीच में छिड़ी जंग
बिग बॉस 17 का नया प्रोमो आया है। जिसमें करण जौहर अभिषेक के ऊपर चिल्लाते हुए दिख रहे है। प्रोमो के शुरुआत में अभिषेक के कुछ क्लिप दिखाए गए, जिसमें वह काफी ज्यादा वायलेंट होते दिख रहे हैं। वो अपने गुस्से के आगे इतना ज्यादा बेकाबू हो जाते हैं कि अपना माइक तक फेंक देते हैं। उन्हें बिग बॉस का नाम लेकर चिल्लाते भी सुना जा सकता है। अभिषेक का ऐसा रिएक्शन देखकर करण जौहर काफी शॉक्ड होते हैं और अभिषेक को कहते है आप लाइन क्रॉस मत करिए और आप मुझे भी मत बताइये की मुझे क्या करना है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in





