नई दिल्ली रफ़्तार डेस्क। बिग बॉस 17 का इस हफ्ते का वीकेंड का वार में सलमान खान नहीं बल्कि करण जौहर होस्टिंग करते हुए नजर आए। वहीं, काफी हद तक दर्शकों को यह एपिसोड पसंद आया। लेकिन एक लड़ाई, जिसने ऑडियंस का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया वो था तहलका यानी सनी आर्या और अरुण माशेट्टी की अभिषेक कुमार से लड़ाई। जबकि बहस यहां तक बढ़ गई कि तहलका,अभिषेक के साथ फिजिकल हो गए। जिसका फैसला आज करण करेंगे।
करण ने घर वालों के सामने विक्की को दिखाया मास्टरमइंड का आईना
करण जौहर ने घर के हर सदस्य की क्लास लगाई है। और अब करण अंकिता लोखांडे के पति विक्की जैन को फटकार लगते दिख रहे है। करण विक्की से कहते है आप को लगता है आप घर के मास्टरमाइंड हैें लेकिन ऐसा नहीं है। अंकिता आप बताइये क्या विक्की ने आप से ये कभी नहीं कहा की घर के हर सदस्य को अपनी तरफ करना है ताकि फ़ाइनल के लिए हमारा रास्ता साफ़ रहे। तब अंकिता बोलती है की हा विक्की ने ऐसा बोला था। जिसके बाद सारे घरवाले ताली बजने लगते हैं। वहीं , कारन विक्की को बोलते है अगर आप ये सब खुले आम यानि डंके की चोट पर कहते तो मैं आप की रेस्पेक्ट करता।
तहलका हुए घर से बेघर
बिग बॉस 17 का नया प्रोमो सामने आया हैए जिसमे कारन ने अभिषेक और तहलका के बीच हुई लड़ाई के ऊपर फैसला सुनाया है। करण सनी आर्या उर्फ़ तहलका से कहते है की आप को बिग बॉस ने बहुत बार वार्निंग दी है। लेकिन आप ने उनकी एक नहीं सुनी और आप ने बिग बॉस के घर का एहम नियम तोडा है। जिसके लिए आप को इसी वक़्त घर से बेघर किया जाता है। करण के इस फैसले से घर वाले काफी इमोसनल हो गए।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in





