नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 17 में इन दिनों काफी टर्न और ट्विस्ट देखने को मिला। वीकेंड के वार पर सलमान खान ने मुनव्वर और अंकिता की जमकर क्लास भी लगाई। वहीं काम वोटो के कारण खानजादी घर से बेघर हो गई। खानजादी के बेघर होने पर घर वालों को काफी सॉक्ड लगा। हालांकि आपको बता दे खान खानजादी कई दिनों से घर छोड़ने की बात कर रही थी। वहीं उनके जाने से अभिषेक कुमार काफी ज्यादा दुखी और परेशान नजर आ रहे हैं। घर से बाहर आकर खानजादी ने इंटरव्यू में बिग बॉस से जुडे कई राज खोले है।
अपने और अभिषेक के रिश्ते पर खानजादी ने दिया जवाब
खानजादी के घर से बाहर आने के बाद एक इंटरव्यू के दौरान उनसे अभिषेक और उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया जिसके बाद वह कहती है कि मेरा और अभिषेक का रिश्ता बिल्कुल गेम के लिए नहीं था। वह जो चीजें थी वो बिल्कुल रियल थी। हम एक अच्छे दोस्त थे । लेकिन शो में लोगों ने इसको अलग एंगल दे दिया और मैं लगातार यही सोच रही थी कि ये बाहर कैसा लग रहा होगा। मेरे घर वाले इसे लेकर क्या सोच रहे होंगे।
विक्की जैन पर भड़के नील भट्ट जैन
रविवार के एपिसोड में नील और विक्की जैन की लड़ाई देखने को मिली यह पहली बार नहीं है कि दोनों की लड़ाई हुई है। लेकिन इस एपीसोड में जो लड़ाई हो रही थी। वह अंकिता और ऐश्वर्या की लड़ाई थी जिस पर नील और विक्की जैन आपस में लड़ पड़े। दरअसल जस्ट चिल सेगमेंट में अरबाज खान अंकिता से पूछते हैं कि इस घर में किसकी इंडिविजुएल्टी नहीं दिखी हैं। इसके बाद अंकिता, ऐश्वर्या का नाम लेती हैं और कहती है कि ऐश्वर्या अपने पति नील के सहारे यहां तक पहुंची है। जिसके बाद ऐश्वर्या और अंकित की लड़ाई होने लगती है। और दर्शक भी आब काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं वह देखना चाहते हैं कि आने वाले दोनों में इनकी दुश्मनी कौन सा नया मोड़ लेती है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in





