नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 17 के शुक्रवार एपिसोड में काफी कुछ देखने को मिला। सलमान खान घर में आते ही औरा से मस्ती करते हैं। आपको बता दे की औरा कि पिछले हफ्ते वीकेंड के वार पर वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। इसके बाद सलमान खान घर वालों को एक नया टास्क देते हैं टास्क के दौरान घर वालों को जिस सदस्य में घमंड लगता है उस सदस्य के ऊपर मटके में भरा हुआ पदार्थ डालना होता है। इसके बाद घर वाले एक दूसरे को टारगेट करते हुए सदस्यों के ऊपर मटके में भरा पदार्थ डालते हैं। अधिकतर घरवाले अनुराग को अपना निशाना बनाते हैं। कहते हैं कि अनुराग को बाहर मिलने वाला सपोर्ट का काफी घमंड है।
घमंड टास्क के दौरान नील और खानजादी में हुई तकरार
सलमान खान ने घर वालों को घमंड का एक टास्क दिया जिसके दौरान घर वाले अनुराग को अपना निशाना बनाते हैं, तो वहीं कुछ लोग अंकिता को मुनव्वर ने भी अंकिता के ऊपर यह कीचड़ डालते हुए कहा ”आपको लगता है कि आप में किसी बात का घमंड नहीं है और यही आपका सबसे बड़ा घमंड है।” जिसके बाद अंकिता कहती है की मुझे पता है आपको मुझसे प्रॉब्लम हो रही है लेकिन आप यह मत बोलिए कि मुझे अपने ऊपर खामंड है। वहीं टास्क करने के लिए खानजादी आती है और वह नील को बुलाती हैं। और जब खानजादी ने नील भट्ट को घमंडी कहते हुए उन पर कीचड़ डालने की कोशिश की तब नील भट्ट अपना आपा खोते हुए जोर-जोर से चिल्लाने लगते है। खान शादी रहती है कि मुझे लगता है कि बिग बॉस की इस घर में सबसे ज्यादा घमंडी नील हैं इसके बाद नील खान जाती पर काफी भड़काने लगते हैं। वही दशा के नील भट्ट का या एग्रेसिव नेचर देखकर काफी हैरान हैं ।
बिग बॉस 17 में हुई मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड की एंट्री
बिग बॉस 17 का नया प्रोमो आया है जिसमें दिखाया जा रहा है। की घर में नई वाइल्डकार्ड होने वाली है।और उनका नाम ‘आयशा खान’ हैं,आयशा मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। वो बोलती है की मुनव्वर जैसा दिखा रहे हैं, वो वैसे नहीं है पहले किसी और के साथ रिश्ता होने पर भी मुझसे बोलते थे की आप जैसी लड़की से तो शादी कर लेनी चाहिए।आयशा खान के इस बयान के बाद दर्शक आयशाऔर मुनव्वर को घर में एक साथ देखने के लिए उत्सुक हैं।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in





