नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिग बॉस का सीजन अब दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। जहां घर में औरा के आने से घर का पूरा माहौल बदल गया है हर तरफ जहां केवल लड़ाई झगड़े हो रहे थे वहीं, अब एंटरटेनमेंट घर में दिखाई दे रहा हैं। आपको बता दे बीते वीकेंड के बाद पर औरा ने घर में एंट्री मारी है। औरा जो को एक कोरियन सिंगर है उनको घर में देख दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।वहीं घर के सदस्य औरा को घर का काम करना सीखा रहे है। घर में औरा भी सबके साथ काफी खुश हैं।
अभिषेक कुमार का निकला विक्की जैन पर गुस्सा
पिछले वीकेंड के वार पर अभिषेक को सलमान खान ने उनके एग्रेसिव नेचर के लिए फटकार लगाते हुए उन्हें कई सारी बातें समझाई थी। लेकिन अभी भी अभिषेक का वहीं एग्रेसिव नेचर लोगों को दिखाई दे रहा है। अभिषेक अब विक्की जैन पर अपना गुस्सा दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। और उनकी उम्र का मजाक भी उड़ा रहे हैं। दरअसल अभिषेक किचन में होते हैं और वह विक्की जैन को बुलाकर बर्तन जमाने को कहते हैं।इसके बाद विक्की कहते हैं कि यह तो तुम लोगों का काम है या तुम करो। तो अभिषेक कहते हैं फिर ड्यूटी चेंज होगी। मुझे ज्यादा काम लग रहा है। इसके बाद विक्की और अभिषेक में बहस शुरू हो जाती है। अभिषेक विक्की से कहते हैं कि तुम मेरे साथ लड़ो मत चालीस की उम्र में ये सब हरकतें मत करो। नलायक इंसान।जिसके बाद अंकिता लोखंडे बीच में आती हैं अभिषेक से कहती हैं कि उम्र मत लेकर आ बीच में बार-बार लेकिन अभिषेक रुकते नहीं हैं और वहीं विक्की जैन भी लगातार बहस करते हैं।
घर से बेघर होने के लिए यह चार सदस्य हुए नॉमिनेटेड
बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया होने पर बिग बॉस ने घर वालों से कहा कि एक-एक करके सारे सदस्य कन्फेशन रूम में आएंगे। और किन्हीं दो ऐसे लोगों का नाम लेंगे जो उनके हिसाब से इस घर में रहने के लायक नहीं है। इसके बाद सारे घर वाले एक-एक करके कन्फेशन रूम में जाते हैं और एक दूसरे को नॉमिनेट करते हैं। तो वहीं,नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिग बॉस घोषित करते हैं कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए जो सदस्य नॉमिनेटेड हैं उनके नाम नील भट्ट, खानजादी,अभिषेक और विक्की जैन है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in





