back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Finally! Bigg Boss 17 से बाहर हुए अनुराग, घरवालों ने किया बेघर, ये रही बड़ी वजह

बिग बॉस 17ः बीते हफ्ते एक के बाद एक करके तीन सदस्य बेघर हो गए। पहले रिंकू और नील एविक्ट हुए, उसके बाद घरवालों के वोट से अनुराग भी एविक्ट हो गए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 17 ने UK07 राइडर माने अनुराग डोभाल के फैन्स को बड़ा झटका दिया है। 1 जनवरी के एपिसोड में अनुराग डोभाल घर से एविक्ट हो गए। दरअसल, बिग बॉस ने घर के कप्तान औरा और पहले कप्तान रह चुके मुनव्वर और ईशा को अधिकार दिया कि वो एक-एक सदस्य को नॉमिनेट कर सकते हैं। मुनव्वर फारूकी ने अनुराग डोभाल, ईशा मालवीय ने आयशा खान और औरा ने अभिषेक कुमार को नॉमिनेट किया। इसके बाद बिग बॉस ने बाकी घरवालों से इन तीनों में से किसी एक सदस्यो को बेघर करने का अधिकार दिया। घरवालों की वोटिंग के आधार पर अनुराग घर से बाहर हो गए।

ये रही एविक्शन की बड़ी वजह

सबसे पहले अनुराग को नॉमिनेट करते हुए मुनव्वर ने कहा कि अनुराग घर में चुपचाप बैठे रहते हैं और कोई काम नहीं करते, वो बस इधर की उधर करना जानते हैं। वहीं एविक्शन के लिए वोट करते हुए अंकिता ने कहा कि अनुराग को अपनी फैन बेस पर इतना भरोसा है कि वो खुद कुछ कर नहीं रहे हैं, इस भरोसे पर बैठे हैं कि कुछ किए बिना फैन्स उनको जिता देंगे। अनुराग डोभाल ने शुरुआती हफ्तों में बिग बॉस का घर छोड़ने का ऐलान भी कर दिया था, हालांकि, बाद में उन्होंने शो में कंटीन्यू करने का फैसला किया था।

एक हफ्ते में हुए ये तीन एविक्शन

बिग बॉस 17 के वीकेंड के वार पर इस बार 2 एविक्शन हुआ था, जिसके बाद सब काफी हैरान हो गए थे। क्योंकि दर्शकों को लग रहा था की नए साल के अवसर के कारण कोई सदस्य बेघर नहीं होगा। वहीं अब फिनाले के नजदीक आते ही बिग बॉस ने घर वालों को कई झटके देना शुरू कर दिया है। पहले तो नील भट्ट और रिंकू धवन को कम वोटो के कारण घर से एविक्ट हुए। जिसके बाद अब घर से अनुराग डोभाल को भी बेघर कर दिया गया है।

मेकर्स पर भड़के अनुराग

बिग बॉस से एविक्ट होने के बाद अनुराग डोभाल का मेकर्स पर गुस्सा फूट रहा है। अनुराग डोभाल और बिग बॉस की क्रिएटिव टीम के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई। अनुराग ने अपने लिए स्टैंड लिया और अपने एविक्शन को अनफेयर बताया। इतना ही नहीं, उन्होंने मेकर्स से ये भी कहा कि वे वोटों की कमी के आधार पर उन्हें कभी भी एविक्ट नहीं कर पाते। अनुराग का मानना है कि यदि वह घर के अंदर अंत तक रहते तो ट्रॉफी लेकर ही बाहर निकलते। वहीं, अनुराग डोभाल ने कोई इंटरव्यू भी नहीं दिया क्योंकि बिग बॉस से एविक्ट होने के बाद कंटेस्टेंट मीडिया को अपना इंटरव्यू देते हैं। लेकिन, कहा जा रहा है कि अनुराग इतने गुस्से में हैं कि उन्होंने मीडिया से बातचीत करने से तक इनकार कर दिया है। हालांकि, इस वक्त उनकी पीआर टीम और मेकर्स की क्रिएटिव टीम बातचीत कर रही है क्योंकि ये उनके द्वारा साइन किए गए एग्रीमेंट के खिलाफ है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की फिल्म 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। सलमान खान एक बार फिर से...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵