नई दिल्ली रफ्तार डिस्क। बिग बॉस के 17 को खत्म होने में केवल कुछ ही दिन बचा हैं। ऐसे में घर पर काफी इंटरेस्टिंग चीजें देखने को मिल रही है। वहीं अभिषेक कुमार की घर में वापसी हो गई है। जिससे दर्शक काफी खुश नजर आ रहे हैं। घर में एक टास्क के दौरान अंकिता विक्की को फालतू का टैग देते हुए नजर आती है। जिसके कारण अंकिता और विक्की की एक बार फिर से लड़ाई देखने को मिल रहीं है।
अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन को कहा फालतू
बिग बॉस 17 के 7 जनवरी के वीकेंड के बाद पर सलमान खान घरवालों को एक टास्क देते हैं।टास्क के दौरान विक्की जैन और मुनव्वर में से जो सदस्यों को फालतू लगता है। उसे फालतू बोलकर बनाए गए बोर्ड में फालतू शब्द को तोड़ना होता है। कार्य की शुरुआत सलमान खान अंकिता से करते हैं। अंकिता विक्की जैन को फालतू बोलते हुए कहती हैं कि विक्की हर किसी के मुद्दे में घुस जाते हैं। वहीं कार्य खत्म होने के बाद विक्की जैन अंकिता से सवाल करते हैं कि आप ने पति और दोस्ती के बीच में दोस्ती को चुना। इसके बाद अंकिता और विक्की की बहस शुरू हो जाती है।
K-POP सिंगर ‘औरा’ हुए घर से बेघर
बिग बॉस 17 का फाइनल नजदीक आ रहा हैं और लगातार घर से सदस्य बेघर भी होते जा रहा हैं। वहीं, इस हफ्ते घर से ओरा बेघर हो गए है, जो की के पॉप सिंगर हैं। वहीं बिग बॉस के आने वाले एपिसोड में अब घर वालों की एंट्री होगी यानी दर्शकों को हमेशा जिस घड़ी का इंतजार होता हैं वह घड़ी आने वाली है। सलमान खान स्टेज पर ही खड़े होकर यह कहते हैं कि अगला हफ्ता फैमिली हफ्ता होगा। तो आप सभी तैयार हो जाइए अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के घर वालों को उनके साथ देखने के लिए।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in





