नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 17 के घर में काफी हंगामा देखने को मिला रहा है। बीते हफ्ते में घर से अनुराग बेघर हुए और समर्थ से लड़ाई के कारण अब अभिषेक को भी घर छोड़ कर जाना पड़ा, जिसके कारण दर्शक काफी गुस्सा दिखा रहे हैं। अब दर्शकों को वीकेंड के वार का इंतजार है कि इस पूरे मामले में सलमान खान क्या एक्शन लेंगे। वहीं बिग बॉस का एक प्रोमो सामने आया है। जिसमें सलमान खान घर वालो की क्लास ले रहे हैं।
सलमान खान ने समर्थ को लगाई फटकार
बिग बॉस 17 के वीकेंड के वार में सलमान खान समर्थ कि क्लास लगाने वाले हैं। सलमान खान समर्थ के साथ-साथ घर के सदस्योंकी भी क्लास लगा रहे हैं।सलमान खान घरवालों से कहते है कि अभिषेक ने जो किया वो गलत था। लेकिन समर्थ ने भी अभिषेक को ये करने पर मजबूर किया है। जब समर्थ अभिषेक को पोक करते जा रहे थे , उनको बोल रहे थे पागल बेटा तब किसी ने एक बार भी समर्थ को क्यों नहीं रोका, जबकि समर्थ जानते थे की अभिषेक ऐसा ही कुछ करेंगे। जिसके बाद सलमान खान ने समर्थ ने पूछा तब समर्थ ने बताया कि वो अभिषेक का ट्रिगर पॉइंट जानते थे।
अभिषेक के एविक्शन ने खड़ा किया अंकिता पर सवाल
अभिषेक के एविक्शन का फैसला अंकिता ने लिया था। वहीं जब अभिषेक घर से जाते हैं तो हैरानी की बात यह होती है कि अंकिता लोखंडे भी इमोशनल होते हुए उन्हें गले लगाते हुए दिखाई देती है। जिसके बाद यूजर्स काफी भड़क गए हैं। एक यूजर ने लिखा, निकालने के बाद अंकिता लोखंडे इतना ड्रामा रोने का क्यों कर रही हैं, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पत्थर दिल अंकिता,सारा काम करवाया उससे फिर एलिमनेट कर दिया,अंकिता ने अपना सारा रास्ता क्लियर कर लिया है अभिषेक को निकालकर।’ इस तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in





