back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 18: धनश्री-युजवेंद्र के विवाद के बीच लेग स्पिनर लेंगे बिग बॉस में एंट्री, दो और क्रिकेटर आएंगे नजर

बिग बॉस 18 में नामचीन हस्तियां और कई सितारे शिरकत करते है, वहीं इस बीच खबर है कि, अब इस शो के वीकेंड के वार में भारत के तीन क्रिकेटर शो में आकर चार चांद लगाने आएंगे।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । फेमस रिएलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस-18’ का ग्रैंड फिनाले का होने में कुछ ही दिन बचे है। लेकिन उससे पहले इस हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में कई बड़े सितारे और नामचीन हस्तियां शिरकत करने वाली है। जिससे इस कार्यक्रम में चार चांद लगाने वाली हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सलमान खान की करीबी दोस्त बॉलीवुड एक्‍ट्रेस रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा टंडन की भी एंट्री होने वाली है, उनके साथ-साथ दिग्गज अभिनेता अजय देवगन के भतीजे अमन भी शो में आने की संभावना है। मगर उनसे अधिक सुर्खियां तो भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्‍लेबाज श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल और शशांक सिंह बटोर रहे हैं, क्योंकि उनके भी बिग बॉस 18 में आने के कयास लगाए जा रहे है। 

क्रिकेटर श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल की शो में आने की खबरें 

शनिवार को लाइव होने वाले एपिसोड में सलमान की दोस्‍त रवीना टंडन, उनकी बेटी राशा और अमन देवगन अपनी आने वाली फिल्म ‘आजाद’ को प्रमोट करने के लिए पहुंच सकते है। वहीं रविवार को होने वाले एपिसोड बात करें तो, उसमे भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल और शशांक सिंह के आने के अटकलें है। ये तीनों धाकड़ क्रिकेटर IPL 2025 में पंजाब किंग्स की और से खेलते नजर आएंगे। वहीं शो को शो को कॉमेडी लुक में रिझाने के लिए कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह भी शिरकत करेंगे। 

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक? 



युजवेंद्र चहल इन दिनों चर्चा में है, वहीं युजवेंद्र और उनके वाइफ धनश्री वर्मा के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है, दोनों के बीच तलाक की अटकलें लगाई जा रही है। हाल ही के दिनों में टीम इंडिया के लेग स्पिनर एक मिस्ट्री गर्ल को डेट करते देखा गया था। इस बीच धनश्री ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि, पिछले कुछ दिन उनके और उनके परिवार के लिए अच्छे नहीं रहे हैं। उन्होंने अपने आलोचकों का करारा जवाब दिया है। कटाक्षा करते हुए बताया कि, लोग बिना तथ्यों के उनके चरित्र पर उंगलियां उठा रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर चहल भी पिछले कुछ दिनों से रहस्यमयी पोस्ट साझा कर रहे है। एक पोस्ट में उन्‍होनें लिखा कि, मौन रहने में आनंद की अनुभूति है, वहीं एक अन्य पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा कि, हमेशा अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा करते रहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने सभी टीमों के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵