back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमाल मलिक का बिग बॉस में छलका दर्द, परिवार पर कर्ज और बिकते घर की सुनाई दुखभरी कहानी

बिग बॉस 19 के रविवार के वीकेंड का वार में अमाल मलिक ने अपने करियर के संघर्ष और इंडस्ट्री में कठिनाइयों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि परिवार पर भारी कर्ज का दबाव था|

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिग बॉस 19 के 2 नवंबर रविवार के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में खूब धमाल हुआ। इस खास एपिसोड में नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ अपने नए गाने के प्रमोशन के लिए पहुंचे, जिससे घरवालों और दर्शकों दोनों का मनोरंजन दोगुना हो गया।

इस एपिसोड में शहनाज गिल अपनी फिल्म का प्रमोशन करती दिखीं, वहीं एकता कपूर ने अपनी नई ‘नागिन’ सीरीज का ऐलान किया। इसके अलावा, बिग बॉस हाउस से प्रणित मोरे का एविक्शन भी देखने को मिला, जिसने घरवालों और दर्शकों दोनों को हैरान कर दिया।

बता दें कि, बिग बॉस 19 के इस एपिसोड में अमाल मलिक ने अपने स्ट्रगल के दिनों और वित्तीय परेशानियों के बारे में खुलकर बात की। उनके अनुभव ने दर्शकों का दिल छू लिया और घरवालों के सामने उनके संघर्ष की झलक पेश की।

अमाल मलिक ने किया बड़ा खुलासा?

अमाल मलिक ने बताया कि उन्होंने अपने करियर में कभी भी अपने पिता के नाम का सहारा नहीं लिया और सफलता पाने के लिए खुद संघर्ष किया। उन्होंने याद किया, “मुझे वह समय याद है जब मैं किसी तरह एकता कपूर की पार्टी में दाखिल हुआ था।”

इंडस्ट्री में नेटवर्किंग आसान नहीं 

अमाल मलिक ने आगे बताया कि इंडस्ट्री में नेटवर्किंग आसान नहीं है। उन्होंने कहा, “मैंने अपने दोस्त, जो असिस्टेंट डायरेक्टर हैं, से मदद मांगी ताकि मैं पार्टी में शामिल हो सकूं। अंदर जाते ही सब अपने-अपने दायरे में थे। तभी एक सीनियर राइटर मेरे पास आया, मेरी शर्ट पकड़ी और मुझसे पूछा, ‘तुम यहाँ क्यों आए हो?'”

अमाल मलिक ने आगे बताया, “मैंने उन्हें बताया कि मैं एक दोस्त के जरिए आया हूं। उन्होंने मुझे खींचते हुए कहा कि एक साल बाद मैं अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा गाना गाऊंगा, तब वे मुझसे मिलेंगे। मुझे आज भी वह धक्का याद है क्योंकि उसी समय से मैं धीरे-धीरे अपने करियर में आगे बढ़ने लगा।”

अमाल ने स्ट्रगल के दिनों को किया याद

अमाल ने बताया, “मैंने कभी भी अपने पिता के नाम का इस्तेमाल कर सफलता पाने की कोशिश नहीं की। मैं कीबोर्ड लेकर काम पाने के लिए लगातार घूमता रहता था और अपने दम पर अवसर बनाने की कोशिश करता रहा।”

अमाल ने बताया, “एक दिन मेरी मुलाकात किसी से हुई और लिफ्ट में मैंने उन्हें अपने चार गाने सुनाए। उन्होंने मुझसे मेरा परिचय पूछा, तो मैंने कहा कि मैं म्यूजिशियन हूं और गाने बनाना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्हें रोमांटिक गाने नहीं चाहिए। कुछ समय बाद मुझे ‘सूरज डूबा है’ की धुन याद आई और मैंने वह गाना प्रस्तुत किया।”

उस समय किसी ने नहीं की मदद 

अमाल ने खुलासा किया किया और बताया कि, “मैंने अपने पिताजी को बताया कि आखिरकार मुझे रणबीर कपूर की फिल्म में एक गाना मिल गया, और वे बहुत खुश हुए। उस समय हमारी फैमिली पर 3-4 करोड़ रुपये का कर्ज था, और न तो मेरे चाचा और न ही किसी और ने हमारी मदद की।”

अमाल ने अपनी मुश्किल परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा, “मेरे दादाजी की हालत बहुत गंभीर थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, इस वजह से हमने कर्ज लिया। उस वक्त अरमान वॉइस-ओवर करते थे और 15,000-20,000 रुपये कमाते थे। यह कठिन समय था क्योंकि हम अपना घर और कार बेचने की कगार पर थे।”

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...