नई दिल्ली । पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ के ग्रैंड फिनाले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार शो के सेट से बिना शूटिंग बाहर चले गये थे। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कहीं किसी नाराजगी के कारण तो ऐसा नहीं हुआ। इसी बीच अक्षय कुमार ने चुप्पी तोड़ते हुए इसकी वजह बतायी है। हालांकि सलमान खान ने भी इसी मुद्दे को लेकर सफाई दी है।
बिग बॉस 18 ग्रैंड फिनाले के दौरान 19 जनवरी को अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म स्काई फोर्स का प्रचार करने वाले थे। हालांकि बिना शूटिंग किए सेट से उनके अचानक बाहर निकलने की खबरों ने अटकलों को हवा दे दी। अफवाहों को लेकर अक्षय ने स्पष्ट किया कि देरी सलमान खान के देर से आने के कारण हुई, जिससे उनके पास जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।
अक्षय कुमार ने कही ये बात
दिल्ली में स्काई फोर्स प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए अक्षय कुमार ने बताया, “मुझे अन्य दायित्वों के कारण जाना पड़ा। मैंने यह सुनिश्चित करने के लिए जाने से पहले सलमान से बात भी की कि कोई गलतफहमी न हो।” अभिनेता ने कहा कि सलमान व्यक्तिगत मामलों के कारण देरी से आए, जिससे शेड्यूलिंग समस्या हुई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार को फिनाले के दौरान सलमान खान के साथ शूटिंग करनी थी, लेकिन एक घंटे के इंतजार के बाद उन्हें जाना पड़ा। अभिनेता ने खुलासा किया कि उनकी आगामी फिल्म जॉली एलएलबी 3 के लिए उनकी टेस्ट स्क्रीनिंग तय थी और वे और देरी बर्दाश्त नहीं कर सकते थे। हालांकि प्रोडक्शन टीम ने उन्हें वापस लाने का प्रयास किया था, लेकिन अक्षय वापस नहीं लौटे।
अक्षय के बाहर जाने पर सलमान खान ने दी प्रतिक्रिया
फिनाले के दौरान सलमान खान ने अक्षय की अनुपस्थिति को स्वीकार किया और दर्शकों को आश्वस्त किया कि हम दोनों में कोई नाराजगी नहीं है। सलमान ने कहा कि, “अक्की अपनी अपकमिंग फिल्म का प्रचार करने के लिए यहाँ आए थे, लेकिन मैं देरी से आया, उन्हें दूसरे इवेंट के लिए जाना था, इसलिए वे सेट से बाहर चले गए।




