नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हर किसी का सपना होता है कि उसका एक छोटा सा ही सही पर अपना घर होना चाहिए। हर कोई अपने घर को सारी सुख सुविधाओं से लेस बनाना चाहता है। घर भले ही छोटा हो या बड़ा पर उसे वास्तु के हिसाब से बनाया जाए तो उसमें तरक्की ही होती है। वास्तु शास्त्र में हर एक चीज के लिए कुछ ना कुछ वास्तु नियम बनाए गए हैं। वास्तु के अनुसार घर होने से मनुष्य को कभी भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। आइए जानते हैं किन उपायों का प्रयोग करके घर से वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है।
Vastu upay 732ee3a4867d129e3f328d819346bfaf.jpg
यदि आप अपने घर में नकारात्मक ऊर्जा महसूस करते हैं तो अपने घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए अपने घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में पानी से भरे मिट्टी के बर्तन रखें। नमक और फिटकरी से घर की सफाई करने से घर से नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं।
Vastu upay a605cab5662b26012da6933a93559a7b.jpg
वास्तु शास्त्र (वास्तु को सलाह) के अनुसार घर साफ-सुथरा और रोशनी से भरपूर होना चाहिए। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो इसके लिए घर के उत्तर-पश्चिम कोने में दीपक जलाना चाहिए।
Vastu upay 339c0f99ab1ffe916924604775781011.jpg
मुख्य दरवाजे के दोनों ओर तेल के दीपक जलाने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सुबह सामने वाले दरवाजे पर एक बर्तन में पानी भरकर रखें और उस पानी को घर के बाहर डाल दें। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
Vastu upay d9316d1a948ba16503538577093eafda.jpg
सुबह घर की साफ-सफाई करने के बाद हल्दी को पानी में घोलकर पान के पत्ते से पूरे घर में छिड़कें। इसी तरह घर की साफ-सफाई करने के बाद गंगाजल छिड़कने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और वास्तुदोष दूर हो जाता है।
Vastu upay 101ee3e3728c3e7f845bd75e50e3e7b9.jpg
अपने सामने वाले दरवाजे के पास झाड़ू न रखें। यदि झाड़ू आपके पैरों पर कई बार लगे तो आपको अपनी संपत्ति से हाथ धोना पड़ेगा। झाड़ू पर भारी वस्तु न रखें।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in





