नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आपके घर में इन दोनों स्थिति ठीक नहीं चल रही है। चारों तरफ से नकारात्मकता आपको हासिल हो रही है। कर्ज जैसे हालात बन चुके हैं तब आपको इस नवरात्रि माता की पूजा अर्चना बड़े ही धूमधाम से करनी चाहिए। माता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उनकी सेवा करनी चाहिए उनके समक्ष दीपक जलाना चाहिए साथ ही कुछ वास्तु उपाय जो इस खबर में बताए गए हैं उन पर ध्यान रखकर अच्छे से अमल करना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनोखे उपाय
नवरात्रि के दौरान आपको सबसे पहले अपने मुख्य द्वार का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। मुख्य द्वार पर आम के पेड़ का तोरण लगाना चाहिए मुख्य द्वार को अगर साफ सुथरा नहीं करेंगे तो माता का आगमन आपके घर में नहीं होगा। साथ ही माता आपके घर में नहीं आएंगे इसलिए आपको मुख्य द्वार में हमेशा सुबह-शाम दीपक जलाना चाहिए। वहां आसपास कोई भी टूटा फूटा सामान नहीं रखना चाहिए। वर्ना इससे माता रानी नाराज हो जाती है और आपके घर में नहीं आती है।
अगर आपके घर में टूटी-फूटी चीज रखी हुई है या फिर बंद घड़ी रखी हुई है। तब भी आपको उसे घर से बाहर निकाल देना चाहिए। क्योंकि नवरात्रि के इस समय आपको अपने घर में ऐसी कोई चीज नहीं रखनी चाहिए। जिसमें नकारात्मकता हो वरना माता आपके घर में नहीं आती हैं और आपकी तरक्की नहीं हो पाती है। अगर आप इन टूटे-फूटे सामानों को घर से बाहर निकाल लेंगे तब आपके घर में काफी तरक्की होगी और सुख समृद्धि आएगी।
तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत होता है। नवरात्रि के दिनों में तुलसी को जल दें और शाम को उसके पास दीपक जलाएं। इससे घर में सुख-शांति और पैसों की बरकत बनी रहती है।सुबह-शाम घर में दीपक और धूपबत्ती जलाएं। खासकर मंदिर वाले स्थान पर घी का दीपक लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और नकारात्मकता दूर होती है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की





