नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।18 July 2024। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है अगर वस्तु की बातों पर ध्यान देकर कार्य किया जाए तो वह हमेशा सफल होता है। कभी-कभी हम अपने कार्यों में इतने व्यस्त होते हैं की इन सब बातों के तरफ ध्यान ही नहीं देते। जिसके कारण हमारे जीवन में कई प्रकार की परेशानियां भी आ जाती है। वहीं अगर आपके जीवन में भी आर्थिक तंगी, कर्ज और असफलता जैसी परेशानी आ रही हैं, तो वास्तु के बताए गए नियम का पालन करके आप इनसे मुक्त हो सकते हैं।
वास्तु के अनोखे उपाय
अगर आपके घर में वास्तु दोष लगा हुआ है और नकारात्मकता उसे घेर हुई है तो आपके घर में कभी भी सुख समृद्धि नहीं आएगी और ना ही आप बरकत करेंगे। आप जब भी अपने घर का मुख्य द्वार खोले तो दरवाज़े को खोलते तथा बंद करते समय सावधानी से बंद करें, ताकि कर्कश ध्वनि न निकले। क्योंकि तेज ध्वनि निकलने से नकारात्मकता घर में प्रवेश करती है इसीलिए उसे आराम से बंद करें।
वास्तु दोष का कारण देवी देवता से भी होता है यानी आपके घर में पूजा घर बना हुआ है लेकिन वहां पूजा नहीं हो रही है इसके कारण भी आपके घर में वास्तु दोष लगता है और तरक्की नहीं हो पाती।इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम की दिशा के कमरे का प्रयोग पूजा-अर्चना के लिए नहीं किया जाना चाहिए। इन दिशा में पूजा घर होने से आपको कोई भी फल नहीं प्राप्त होता।
अगर आपको पेड़ पौधे लगाने का बहुत शौक हैं तो आप उन्हें अवश्य लगाएं लेकिन इस बात का ध्यान रखें। कभी भी घर आंगन में लगे हुए पेड़ पौधों को सूखने ना दें अगर वह सुख रहे हैं तो उन्हें पानी दें और अगर वह सूख चुके हैं तो उन्हें गमले से निकाल दें। क्योंकि गमले में लगे हुए पौधे अगर सूख जाते हैं तो वह घर में नकारात्मकता फैलाने लगते हैं। जिसके कारण आपके घर में तरक्की रुक जाती है इसके साथ ही आपका कोई कार्य भी सफल नहीं होता।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।




