नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 24July 2024। वास्तु शास्त्र के अनुसार किया गया कार्य हमेशा सफल होता है। इसीलिए हमें अपने जीवन में वास्तु शास्त्र की बातों को समझना चाहिए। आपको पता है आपके घर में वास्तु दोष होने के कारण आपकी सफलता में रुकावट आ जाती है जिसके कारण आपके घर की बरकत नहीं हो पाती और इसे खत्म करने के लिए आपके किचन में उपयोग हो रहा मसाला आपकी मदद कर सकता हैं। तो आईए जानते हैं उन मसाले के बारे में और नियम अनुसार उनको अपने जीवन में अमल करते हैं।
किचन का मसाला खोलेगा तरक्की के द्वारा
किचन में कई प्रकार की मसाले होते हैं जिससे स्वादिष्ट खाना बनता हैं। वहीं किचन में उपयोग हो रही काली मिर्च को आप घर से बाहर निकलते समय घर के मुख्य द्वार पर रखकर इसके ऊपर पैर रखते हुए बाहर निकल जाइए। ऐसा करने से अगर आपके कार्य में बाधा आ रही है तो वह नहीं आएगी और आपका कार्य सफल होगा इसके साथ ही अगर आप कोई नया घर या दुकान लेने जा रहे हैं तो वह काम भी संपन्न होगा।
अगर आपके घर में आर्थिक तंगी हो रही हैं आप कर्ज से परेशान हो गए हो तो किचन में रखा हुआ लॉन्ग आपकी काफी मदद करेगा।इसके लिए एक कटोरी में 2 लौंग और एक कपूर लें। अब इसे किचन के बाहर जलाएं। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी की समस्या से निजात मिलता है। इसके साथ ही आप अपने नहाने के पानी में लौंग और कपूर का छोटा टुकड़ा डालकर शनिवार के दिन नहाए ऐसा करने से आपके ऊपर लगा पैसों का कर्ज जल्द से जल्द उतर जाएगा और आप अपना सुखी जीवन व्यतीत करेंगे।
अगर आपके घर में नकारात्मकता गहरी हुई है कोई भी काम नहीं बन रहा हमेशा घर में कलेश मचा हुआ है। तो आप अपने किचन से पांच तेजपत्ता लेकर उसको जला दें और उसका धुआं पूरे घर में दिखाएं। ऐसा करने से आपके घर से नकारात्मकता दूर हो जाएगी और घर में बरकत होने लगेंगी। इसके साथ ही आप अपने पर्स में 5 छोटी इलायची रखना शुरू कर दें। ऐसा करने से आपके ऊपर कभी कर्ज नहीं लगेगा हमेशा माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेंगी।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।





