नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 23July 2024। घर के आसपास लगे पेड़-पौधे घर की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। घर के आसपास हरे-भरे, पेड़-पौधे लगाना काफी अच्छी बात होती है। लेकिन अगर आपके आसपास कुछ ऐसे पेड़- पौधे हैं जिनसे नकारात्मकता फैलती है तो आपके घर में तरक्की के द्वारा बंद हो जाते हैं और बरकत नहीं होती। अगर आपके घर में भी ऐसे पेड़ हैं तो आप आज ही उन्हें अपने घर से दूर फेंकवा दें।
इन पेड़ पौधों से आती हैं नकारात्मकता
वास्तु शास्त्र के अनुसार इमली का पेड़ घर में नकारात्मकता लाता है। शास्त्रों के अनुसार इस पेड़ पर काली शक्तियों का साया रहता है। इसे लगाने से घर में हमेशा डर और भय का माहौल बना रहता है। और इतना ही नहीं यह काली शक्तियों आपके घर के आसपास रहने के कारण आपके घर को भी प्रभावित करती हैं जिसके कारण आपका बना बनाया कर बिगड़ने लगता है और घर में क्लेश होने लगता है। इसलिए इसे भी घर में नहीं लगाना चाहिए।
मेहंदी काफी शुभ मानी जाती है वह महिलाओं का सिंगर होती है। लेकिन मेहंदी का पेड़ घर के आसपास होना काफी असुभ माना जाता है। मेहंदी के पौधे में भूत प्रेत का वास होता है। इस पौधे को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ये घर की सुख-शांति को भंग कर सकता है। इसके साथी आपके पूरे परिवार में रहनकारात्मकता फैलाने का काम करता है इसीलिए इसे ज्यादा से ज्यादा दूर रखें।
बाबुल का पेड़ घर के आसपास बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए बाबुल के पेड़ का घर के आसपास होना क्लेश का कारण बनता है। इसके आसपास होने से घर परिवार के लोगों के बीच मनमुटाव बना रहता है। वहीं शास्त्रों के अनुसार भी घर में बबूल का पौधा लगाने से वाद-विवाद बढ़ता है इससे परिवार के सदस्य मानसिक तौर पर बीमार रहने लगते हैं।इसका घर के आसपास होना भी अशुभ माना जाता है। इसीलिए आप इसका पेड़ घर के आसपास न लगाएं।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।





