नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।17 September 2024। पितृ पक्ष के 16 दिन तक पृथकों को तृप्त करने अथवा उनसे आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्राद्ध, पूजा अर्चना और पिंडदान किया जाता है। लेकिन इस दौरान वास्तु शास्त्र की कुछ बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि अगर आपसे कुछ गलती हो जाती है तो इसका गलत प्रभाव आपके घर परिवार पर पड़ता है और पितृ दोष भी आपको लग जाता है।
पित्त पक्ष के दौरान न करें गलतियां
पितृ पक्ष के दौरान अक्सर लोग पितरों की फोटो लगाते हैं। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि फोटो ड्राइंग रूम या बेडरूम में नहीं लगना चाहिए। इससे घर के सदस्यों के सेहत पर असर पड़ता है। इसके साथ ही घर में नकारात्मकता भी फैल जाती है। पितरों की फोटो को आप दक्षिण दिशा में लगाएं क्योंकि इस दिशा में फोटो लगाने से उनकी कृपा घर पर बनी रहती है। उनका आशीर्वाद सदैव आपके घर परिवार पर रहता है।
पितरों की फोटो लगाते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जहां आप फोटो लगा रहे हैं, उसके आसपास कोई और जीवित व्यक्ति की फोटो ना हो। क्योंकि अगर पितरों के बगल जीवित व्यक्ति की फोटो लगी होती है तो उसकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके साथ ही वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि उसकी आयु भी काम हो जाती है।
पितृ पक्ष के दौरान मांस-मदिरा का सेवन करना वर्जित माना गया है। क्योंकि पितृपक्ष के दिनों में आपके पूर्वज धरती पर आते हैं। और आपकी उनकी पूजा अर्चना पिंडदान करते हैं। ऐसे में मांस मदिरा का सेवन करके आप अशुद्ध हो जाते हैं। इसीलिए आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसलिए आपको केवल इन दिनों सदा खाना खाना चाहिए और पितरों की उपासना करनी चाहिए। उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए उनकी पूजा अर्चना की भी जाती हैं कई प्रकार का दान भी दिया जाता हैं।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।




