नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हाथी बहुत मेहनती और बुद्धिमान जानवर होते हैं। इसके अलावा, इनके पारिवारिक समूह में हथनियों को हमेशा प्राथमिकता और सम्मान मिलता है। परिवार का मुखिया सभी को अपने साथ लेकर चलता है। समूह में एकता बनाए रखता है आपने शायद उन्हें अपने परिवार के साथ यात्रा करते, सबका ख्याल रखते और समूह का नेतृत्व करते हुए देखा होगा। इससे पता चलता है कि वे कितने समझदार होते हैं। वह अपने परिवार के लिए कड़ी मेहनत करते है।वास्तु कहता है कि जब पति-पत्नी के बीच अनबन हो तो अपने शयनकक्ष में हाथियों का जोड़ा रखें। शयनकक्ष में हाथी की मूर्ति रखने से पति-पत्नी के बीच प्यार और सम्मान बढ़ता है और पारिवारिक जीवन सुखी रहता है। हालाँकि, याद रखें कि हाथी और हथिनी का मुंह एक दूसरे की तरफ हो।
Vastu Tips 1cffd515aa346dc2d89cb280c527035f.jpg
हाथियों के जोड़े का मुख उत्तर दिशा की ओर रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार जब किसी रिश्ते में कड़वाहट आ जाती है। पति-पत्नी के बीच संबंध कभी भी मधुर नहीं रहते और परिवार में आए दिन झगड़े होते रहते हैं। यदि आपके जीवन में तनावपूर्ण स्थितियां हैं तो आपको हाथी के जोड़े को शयनकक्ष के उत्तर में रखना चाहिए। इससे दम्पति का जीवन सुखी रहता है। हाथियों के जोड़े को इस प्रकार व्यवस्थित करें कि उनके चेहरे एक-दूसरे के सामने हों।
कहां नहीं रखनी चाहिए हाथी की मूर्ति
याद रखें कि हाथी की मूर्ति कभी भी दक्षिण या पश्चिम की ओर मुख करके नहीं रखनी चाहिए क्योंकि यह अपने साथ नकारात्मक ऊर्जा लेकर आती है। यदि आप अपने घर में धन लाभ के लिए घर या दुकान में हाथी की मूर्ति रखना चाहते हैं , तो उसकी सूंड ऊपर की तरह होनी चाहिए। यदि किसी कारणवश आप चांदी का हाथी नहीं रख सकते तो पीतल की हाथी की मूर्ति रख सकते हैं। इसके अलावा अगर आप पीतल की मूर्ति भी नहीं रख सकते तो आप पत्थर की मूर्ति भी रख सकते हैं। लेकिन प्लास्टिक की मूर्तियां रखना वर्जित है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in




