नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप जीवन में सफलता चाहते हैं तब आप नए साल पर इन उपायों को करके अपने घर परिवार में सुख समृद्धि दिला सकते हैं हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में तरक्की हो चारों तरफ से सफलता आती रहे। लेकिन वास्तु दोष और कुछ और कारण की वजह से यह यार रूक जाती है। जिसके कारण कई प्रकार की समस्या उत्पन्न होने लगती है लेकिन अब आप इसे ठीक कर सकते हैं। नए साल आने से पहले घर में आपको कुछ बदलाव करना चाहिए तो चलिए उनके बारे में जानते हैं और अच्छे से समझते हैं।
वास्तु शास्त्र के उपाय
नए साल पर घर पर सुख समृद्धि लाने के लिए आपको अपने मुख्य द्वार पर आम के पत्ते का तोरण लगाना चाहिए। रंगोली बनाने चाहिए सुबह शाम दीपक जलाना चाहिए। ताकि आपके घर परिवार में सुख समृद्धि बने रहे और देवी देवताओं का आगमन होता रहे। इन चीजों के करने से देवी देवता प्रसन्न हो जाते हैं और आपके घर में आते हैं जिसके कारण आपके घर की बरकत होती है रुका हुआ काम बनने लगता है।
अक्सर लोग पुराने जूते-चप्पल ये सोचकर संभाल कर रखते हैं कि कभी काम आ जाएंगे, लेकिन वास्तु के अनुसार ये आदत शुभ नहीं मानी जाती। फटे या बेकार जूते-चप्पल दरिद्रता और नकारात्मकता को आकर्षित करते हैं। नए साल से पहले जूते रखने की जगह की सफाई करें और जो जूते-चप्पल अब इस्तेमाल के लायक नहीं हैं, उन्हें घर से बाहर कर दें। ऐसा करने से नकारात्मकता घर से चली जाती है और सकारात्मक का संचार होता है जो आपके घर के लिए काफी जरूरी है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में टूटा हुआ शीशा या कांच रखना अशुभ संकेत माना जाता है. ये मानसिक तनाव, आपसी विवाद और नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकता है. अगर घर में कहीं टूटा हुआ कांच, शीशा या क्रॉकरी पड़ी है, तो नए साल 2026 से पहले उसे हटा देना बहुत जरूरी है ताकि नया साल आपके लिए नई उमंग नहीं रहा नहीं सफलता लेकर आए।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की




