back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips : घर में चाहिए खुशहाली , तो रखिये मिट्टी के ये बर्तन !!

Vastu Tips : वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि मिट्टी से बनी चीजें आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं।

नई दिल्ली , 25 अगस्त : हम अक्सर घर में सजावट के लिए मिट्टी की चीजें लाते हैं, क्योंकि ये देखने में भी खूबसूरत लगती हैं, आजकल बाजारों में तरह-तरह की मिट्टी की चीजें ग्राहकों को पसंद आ रही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु के अनुसार, अगर मिट्टी की कुछ चीजें घर में लाई जाएं, तो इससे फायदा होता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और नकारात्मक ऊर्जा कभी वास नहीं करती, साथ ही आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। आज हम आपको ऐसी चार चीजों के बारे में बताएंगे, जिनसे घर में सुख-शांति बनी रहती है।

वास्तु शास्त्र में कई ऐसी चीजें बताई गई हैं जिन्हें घर में रखने से सुख-समृद्धि आती है। इन्हीं में से एक है मिट्टी से बनी वस्तुएं। वास्तु के अनुसार घर में मिट्टी से बनी चीजें रखने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और जीवन की कई परेशानियां भी खत्म हो जाती हैं। इतना ही नहीं, घर में सकारात्मकता भी बनी रहती है। इसलिए घर में मिट्टी से बनी चीजें जरूर रखनी चाहिए।

जानिए मिट्टी से बनी कौन सी वस्तुएं घर में रखना शुभ माना जाता है।

1. मिट्टी की मूर्तियां समृद्धि लाती हैं

यूं तो बाजार में प्लास्टर ऑफ पेरिस की तमाम मूर्तियां उपलब्ध हैं, जो देखने में बेहद खूबसूरत और आकर्षक होती हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र कहता है कि ये मूर्तियां घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि नहीं करती हैं। वास्तु के अनुसार पूजा के लिए मिट्टी की मूर्तियां ही लानी चाहिए। इसके अलावा इससे आर्थिक संकट भी दूर हो जाता है।

2. मिट्टी का दीपक अत्यंत शुभ होता है

आमतौर पर घरों में दीपक जलाने का चलन है। लेकिन आजकल लोग पूजा स्थलों पर दीपक की जगह लाइटें जलाते हैं। यानी यह लगभग प्रचलन से बाहर होता जा रहा है. लेकिन वास्तुशास्त्र में मिट्टी का दीपक ही मान्य है। ऐसा कहा जाता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही कारण है कि शनिवार के दिन शमी के नीचे भी मिट्टी का दीपक जलाना चाहिए। ताकि भगवान की कृपा बनी रहे.

3. मिट्टी के बर्तन समृद्धि भी लाते हैं

वास्तु के अनुसार घर में मिट्टी का बर्तन रखना शुभ होता है। लेकिन इसके साथ कुछ नियमों का भी पालन करना चाहिए. घड़ा कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए। गर्मी के मौसम में पानी भरकर रखें। कहा जाता है कि ऐसा करने से देवी-देवताओं का वास होता है। लेकिन अगर सर्दी के मौसम में घर में घड़ा है तो भी उसे खाली न रखें। इसमें अनाज डालकर रख लें. इसके पीछे यह कारण माना जाता है कि अगर घड़ा खाली रहता है तो इससे घर की सुख-समृद्धि में बाधा आती है।

4. मिट्टी के बर्तन से सकारात्मकता आती है

मिट्टी की मूर्तियां, मिट्टी के दीये और मिट्टी के बर्तनों के साथ-साथ मिट्टी के बर्तन भी घर में सकारात्मकता लाते हैं। हालाँकि आजकल प्लास्टिक के बर्तन बहुत चलन में हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार हमेशा मिट्टी के बर्तन ही रखने चाहिए। ये परिवार के सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य और सकारात्मकता के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा यह भी माना जाता है कि मिट्टी के गमलों में उगाए गए पौधे मन को शांति प्रदान करते हैं।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...