नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना आज के दिन करने से आपका दिन बन जाता है कई प्रकार की समस्याओं का अंत भी होने लगता है। शुक्रवार का दिन ही माता लक्ष्मी को समर्पित होता है इसलिए आज के दिन लोग माता लक्ष्मी का व्रत रखते हैं उनकी पूजा अर्चना करते हैं ताकि उनका आशीर्वाद का सकें। वहीं अगर आपके घर में कई प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही है तब आज के दिन आपको कुछ ना कुछ उपाय करते रहना चाहिए ताकि उनसे आपको छुटकारा मिल सके और माता लक्ष्मी की कृपा आपके घर में सदैव के लिए बनी रहे।
वास्तु के उपाय
घर के दरवाजे और खिड़कियों को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखें। धूल, जंग या टूट-फूट से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और शुभ अवसरों पर लक्ष्मी जी का प्रवेश बाधित हो सकता है। छोटे-मोटे बदलाव जैसे टेप लगाना या दिशा के अनुसार सजावट करना चाहिए ताकि आपके घर में सकारात्मक बनी रहे और माता लक्ष्मी का वास हो सके।
माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि आज के दिन आपको कमलगट्टा माता लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए माता लक्ष्मी को सबसे ज्यादा खीर पसंद है इसलिए आज के दिन आप उन्हें खीर का भोग लगाएं। इसके साथ ही आपको अपने घर के मुख्य द्वार के आसपास लक्ष्मी यंत्र लगाना चाहिए। लक्ष्मी यंत्र घर में लगाने से आपके घर में आने वाली समस्याओं का अंत हो जाता है। नकारात्मकता बाहर से ही लौट जाती है। घर में सुख समृद्धि आती हैं और तरक्की होती है।
वास्तु शास्त्र में यह माना जाता है कि सूर्योदय के बाद और विशेष रूप से शाम को झाड़ू लगाना घर की सकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालने जैसा है। जब आप शाम को झाड़ू लगाते हैं, तो यह घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है, जिससे घर में अशांति, मानसिक तनाव और धन की हानि हो सकती है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की




