नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होता है। ऐसे में इसमें बताया कुछ नियम को पालन करने से आपका भाग्य बदल सकता है।ऐसे में इस दिन लोग विष्णुजी की विशेष पूजा करते हैं और व्रत भी रखते हैं। माना जाता है कि गुरुवार का व्रत रखने से जातक को जीवन के कई दुखों से निजात मिल सकती है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार के कुछ उपाय भी बनाए गए हैं, जिन्हें करना बहुत फलदायी माना जाता है।
करें ये वास्तु उपाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया जाता है कि गुरुवार के दिन आपके घर में साफ सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए वरना विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी आपके घर में नहीं प्रवेश करते हैं इसके साथ ही आज के दिन आपको पीला वस्त्र पहनना चाहिए और पीले रंग का वास्तु पीले रंग की दाल जरूरतमंदों को दान करना चाहिए इससे विष्णु भगवान प्रसन्न होते हैं और आपके घर में सुख समृद्धि तरक्की बनाए रखते हैं।
गुरुवार के दिन दूध में केसर मिलाकर पीना बहुत लाभकारी माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति की कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है और जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। घर पर केसर न मौजूद होने पर आप दूध में चुटकीभर हल्दी मिलाकर भी पी सकते हैं। हर गुरुवार को ऐसा करना बहुत फलदायी माना जाता है।
अगर आपके घर में कोई काम नहीं बन रहा है नकारात्मकता बहुत बढ़ गई है तब आपको योग जरूर करना चाहिए।गुरुवार के दिन घर में जल में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर इसका मुख्य द्वार पर छिड़काव करना चाहिए। इसके लिए पहले एक लोटा जल में थोड़ी सी हल्दी और गंगाजल मिला लें। इसके बाद, अपने घर के मुख्य दरवाजे पर इसका छिड़काव करें। इस उपाय को करने से घर से नकारात्मकता दूर होने लगती है ।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की





