back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: रक्षाबंधन के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में बनी रहेगी माता लक्ष्मी की कृपा

रक्षाबंधन का त्यौहार भाई बहन के प्रेम का प्रतीक होता है। लेकिन क्या आपको पता है वास्तु शास्त्र के अनुसार आज के दिन आप देवी देवताओं की पूजा अर्चना करके उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।19 August 2024। आज के समय में अधिकतर लोग धन और बरकत को लेकर बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं। कभी-कभी तो बहुत मेहनत करने के बाद भी घर में बरकत नहीं होती और आर्थिक स्थिति खराब रहती है। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि वास्तु शास्त्र में इसका उपाय बताया गया है आज रक्षाबंधन के के दिन आपको भगवान को प्रसन्न करने का बहुत अच्छा अवसर मिला है आज के दिन वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ उपाय करके आप अपने जीवन में चल रही परेशानी को कम कर सकते हैं। 

रक्षाबंधन के दिन करें ये उपाय

रक्षाबंधन के दिन आपको सूर्योदय से पहले उठकर उन्हें जल अर्पित करना चाहिए इसके बाद आपको सूर्य भगवान की अच्छे से पूजा अर्चना करनी चाहिए शास्त्र में बताया गया है कि सूर्य ग्रह मजबूत न होने से आपके जीवन में आर्थिक स्थिति खराब रहती है और पैसों की तंगी बनी रहती है इसी वजह से आपको सूर्य भगवान को प्रसन्न करना चाहिए। 

घर के मुख्य द्वार पर दिया जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक आती है लेकिन आज रक्षाबंधन के दिन इसका विशेष फल प्राप्त होता है। आज के दिन आपके घर के मुख्य द्वार पर सुबह और शाम घी का दीपक जलाना चाहिए इससे माता रानी प्रसन्न होती हैं और आपके घर में धन समृद्धि आती है।

अगर आपके घर में आर्थिक स्थिति खराब है और लगातार क्लेश होता रहता है तो आज क्या नहीं रक्षाबंधन के दिन आपको विष्णु और लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने के साथ-साथ आप उन्हें खीर का भोग लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि आज के दिन विष्णु भगवान और लक्ष्मी माता को खीर का भोग लगाने से घर में हो रही आर्थिक स्थिति दूर हो जाती है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories