back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: भाद्रपद अमावस्या के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमकेगी आपकी किस्मत

भाद्रपद अमावस्या के दिन जातक भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार आज के दिन कुछ ऐसे उपाय हैं जिन्हें करने से आपकी किस्मत पलट सकती है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 2 September 2024। हिंदू धर्म में भाद्रपद अमावस्या का विशेष महत्व है। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को कुशोत्पाटिनी अमावस्या, पिठोरी अमावस्या, भादो अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के साथ-साथ गंगा स्नान अथवा पितरों की भी पूजा की जाती है।लेकिन वास्तु शास्त्र में आज से जुड़े कुछ ऐसे नियम बताए गए हैं जिनको करने से आपके घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी और आपके घर में बरकत होगी।

भाद्रपद अमावस्या के दिन करें ये वास्तु उपाय

धन लाभ और वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए एक जटावाला नारियल लें, जिसमें पानी हो. उस पर एक लाल रंग का धागा या रक्षासूत्र 7 बार लपेट दें।फिर अपने इष्टदेव का ध्यान करके उसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से आपके घर की आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी और सदैव माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर परिवार में अगर पितरों का आशीर्वाद ना हो तो उनकी बरकत नहीं होती आज के दिन आप उनकी पूजा अर्चना करके उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं साथ ही आज के दिन पीपल के पेड़ में तेल का दीपक जलाएं और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करें ताकि आपके घर में सदैव बरकात हो। 

आज गंगा नदी में स्नान करने का भी नियम हैं। स्नान करते समय सूर्य देव को अर्घ्य दें और बहते हुए जल में तिल प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से आपके घर में चल रही सभी परेशानी खत्म हो जाती है घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आता है और घर परिवार वाले आपस में प्रेम से रहते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी माता की पूजा हर दिन आपको करनी चाहिए। सुबह शाम दीपक जलाने से घर में बरकत होती है। वही आज अमावस्या के दिन तुलसी की जड़ को लाल कपड़े में बांधकर मुख्य द्वार पर टांग दें और एक दीपक नीचे जला दें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करती हैं और घर में कभी भी पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories