नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महादेव की पूजा अर्चना करने के लिए समान का महीना बहुत ही खास होता है ऐसे में अगर आपके घर में सुख समृद्धि अथवा बरकत पाना चाहते हैं। तब आपको महादेव की पूजा अर्चना करने के साथ-साथ कुछ वास्तु शास्त्र के नियमों का भी ध्यान देना चाहिए ताकि आपके घर में तरक्की हो कभी भी आर्थिक तंगी जैसी समस्या आपको परेशान न करें।
सावन महीने का वास्तु उपाय
वास्तु शास्त्र में बताया गया है सावन महीने में आपको पूजा पाठ करना चाहिए अपने घर को साफ सुथरा रखना चाहिए ताकि महादेव की कृपा आपके घर परिवार में बनी रह सके।अगर आप वास्तु दोष से परेशान हैं, तो सावन महीने में रोजाना भगवान शिव का अभिषेक करें। आप सामान्य जल, गंगाजल या कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं। ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होकर आपको वरदान देते हैं और आपकी समस्या हर लेते हैं।
वास्तु शास्त्र में बताया है कि सावन महीना में रुद्राक्ष पहनना भी बहुत अच्छा होता है अगर आप आर्थिक तंगी से काफी ज्यादा परेशान हो गए हैं आपका कोई भी काम नहीं बन रहा है।धन संबंधी समस्या को दूर करने के लिए सावन महीने में सात मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। इसके लिए आप ज्योतिष से सलाह ले सकते हैं। सात मुखी रुद्राक्ष को सोमवार या शनिवार के दिन धारण कर सकते हैं।
वास्तु शास्त्र में बताया है गया है कि अगर आपके घर में किसी की नजर बार बार लग जा रही है लगातार घर में क्लेश लड़ाई झगड़े होते रहते हैं यानी घर में नकारात्मकता छाई हुई है तब आपको महादेव की पूजा अर्चना करने के साथ-साथ मां काली की भी आराधना करना चाहिए। इसके अलावा महादेव के समक्ष रोजाना दीपक जलाना चाहिए उन्हें बेलपत्र चढ़ाना चाहिए बेलपत्र चढ़ाते समय ध्यान रखना चाहिए कि वह कटी फटी ना हो।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की।





