back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: शनिवार के दिन न करें ये काम, शनि देव हो जाएंगे नाराज

शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है आज के दिन उनकी पूजा करनी चाहिए लेकिन वास्तु के अनुसार कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।17August 2024। शनिवार के दिन शनि देव की पूजा अर्चना विधि विधान से की जाती है । लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन कुछ कामों को करने के लिए रोका जाता है। अगर आप वह काम करते हैं तो शनि देव आपसे रूठ जाते हैं और उनकी दृष्टि आपके ऊपर पड़ती है। जिसके कारण आपके ऊपर शनि की साडेसाती अथवा प्रकोप का सामना करना पड़ता है। तो आइए जानें कि शनिवार के दिन किन कामों से बचना चाहिए।

शनिवार के दिन इन कामों से रहे सावधान

शनिवार के दिन आपको कुछ खरीदारी में भी सावधानी रखनी चाहिए। आज के दिन आपको झाड़ू कभी भी नहीं खरीदना चाहिए। वैसे तो झाड़ू को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। दिवाली के दिन झाड़ू की पूजा भी की जाती है लेकिन शनिवार के दिन अगर आप चालू खरीदने हैं तो आपके घर की आर्थिक स्थिति खराब हो जाती और घर में बरकत रूक जाती है।

आज के दिन आपको झाड़ू के अलावा नमक भी नहीं खरीदना चाहिए और ना ही नमक किसी को दान करना चाहिए। आज के दिन नमक खरीदने से आप कर्ज में डूब जाते हैं और आपके घर में क्लेश अथवा नकारात्मकता फैल जाती है। इसके साथ ही आपके ऊपर शनि देव का प्रकोप भी पड़ता है जिसके कारण आपका कोई काम सफल नहीं होता। 

लोहे को शनिदेव का स्वरूप माना गया है। ऐसा कहा जाता हैं कि लोहे पर शनि देव विराजमान रहते हैं इसीलिए आपको आज के दिन लोहा बिल्कुल नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि शनिवार के दिन लोहा खरीदने से शनि देव रूठ जाते हैं जिसके कारण आपके घर में अशांति फैलती है। लेकिन आज के दिन आपको लोहा का दान जरूर करना चाहिए अगर आज के दिन आप लोहा का दान करते हैं तो शनि देव आपसे प्रसन्न होकर आपके आशीर्वाद देते हैं।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...