back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips : इन टिप्स को अपनाकर पाइये अपने गुस्से पे काबू

Vastu Upay : अगर आपकों या आपके परिवार में किसी को बेवजह छोटी मोटी बातों पर गुस्सा आता है, तो हो सकता है किसी ग्रह दोष के कारण गुस्सा ज्यादा देखने को मिलता हो।

नई दिल्ली , 23 नवंबर 2023 : आजकल हर किसी को गुस्सा आना एक आम बात हो गई है। इस भागदौड़ वाली जिंदगी में लोग किसी न किसी वजह से परेशान रहते हैं और लड़ना शुरू कर देते हैं। परेशानी की वजह से मन हमेशा चिड़चिड़ा रहता है। परेशानी फिर गुस्से में बदल जाती है और उस पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो जाता है। व्यक्ति चिल्लाना शुरू कर देता है।

गुस्सा करने से सिर्फ रिश्ते और व्यवहार ही खराब नहीं होते बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी यह बहुत हानिकारक साबित होता है। अगर आपकों या आपके परिवार में किसी को बेवजह छोटी मोटी बातों पर गुस्सा आता है, तो हो सकता है किसी ग्रह दोष के कारण गुस्सा ज्यादा देखने को मिलता हो। ऐसा भी माना जाता है कि कई बार घर के वास्तु दोष की वजह से भी गुस्सा आता है।

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व माना जाता है। अगर घर में वास्तु दोष होता है तो नकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। नकारात्मक ऊर्जा के बढ़ने पर परिवार के सदस्यों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। कहा जाता है कि परिवार के किसी भी सदस्य को गुस्सा आने के पीछे की वजह नकारात्मक उर्जा भी होती है। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार घर में कुछ बदलाव करने से गुस्से पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

वास्तु के अनुसार गुस्से पर नियंत्रण पाने के उपाय

  • लाल रंग का कम प्रयोग करें। वास्तु शास्त्र कहता है कि अगर आपकों ज्यादा ही गुस्सा आता है तो ध्यान रखें कि लाल रंग का प्रयोग जितना कम हो सकें उतना कम करें। जैसे घर की दीवार, बेडशीट, पर्दे और कुशन कवर्स पर लाल रंग यानी की रेड कलर का कम प्रयोग करें। लाल रंग गुस्से को बढ़ाता है इसलिए इसके इस्तेमाल से बचें।

  • दक्षिण पूर्व दिशा में सिर करके न सोएं। वास्तु शास्त्र कहता है कि दक्षिण पूर्व दिशा में सिर करके सोने से व्यक्ति के अंदर का गुस्सा वाला स्वभाव बढ़ता है। ऐसे में इस दिशा में सिर करके सोने से बचना चाहिए।

  • सुगंधित वस्तुओं का प्रयोग करें। वास्तु के हिसाब से अगर कमरों में अच्छी सुगंध आती रहे तो मन और वातावरण शांत बना रहता है। ऐसे में सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है जिससे मन प्रसन्न रहता है। इसलिए घर में सुगंधित वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए। इससे न सिर्फ मन प्रसन्न होता है बल्कि तनाव भी कम होता है और काम करने में एनर्जी मिलती है।

  • घर को साफ-सुथरा रखें। वास्तु ऐसा भी कहता है, की गंदगी से भी गुस्सा ज्यादा आता है इसलिए घर में हमेशा साफ सफाई बनाए रखें। घर के हर एक कोने को साफ सुथरा रखें। ऐसा करने से धीरे-धीरे गुस्से पर नियंत्रण पाया जा सकता हैं।

  • प्रतिदिन सुबह उठकर धरती माता को प्रणाम करें। वास्तु के अनुसार रोज सुबह उठकर सबसे पहले धरती माता को प्रणाम करें और अपनी हथेलियों को देखते हुए मन ही मन भगवान से प्रार्थना करें। ऐसा करने से गुस्सा कम होता है।

  • पूर्व दिशा में दीपक जलाएं। वास्तु के अनुसार अगर घर के किसी भी सदस्य को बहुत गुस्सा आता है तो पूर्व दिशा में हर रोज दीपक जलाएं। इससे गुस्सा काबू में रहता है। प्रतिदिन सुबह और शाम घर की पूर्व दिशा में दीपक अवश्य जलाएं। साथ ही साथ इस बात का ध्यान रखें की इस दिशा में कभी भी कोई भारी सामान ना रखें।

  • सूर्यदेव को जल चढ़ाएं। वास्तु के मुताबिक सुबह जल्दी नहाने के बाद में सूर्यदेव को जल जरुर चढ़ाएं। ऐसा करने से मन शांत रहता है और मन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसके साथ-साथ आप सोमवार का व्रत भी रख सकते हैं। सोमवार के दिन एक समय भोजन करें। रात के समय चंद्रमा को अर्घ्य दें और प्रार्थना करें कि गुस्सा खत्म हो जाए।

इन उपायों को अपनाने से गुस्से पर नियंत्रण पाया जा सकता है। हालांकि, अगर गुस्सा बहुत ज्यादा हो रहा है तो किसी योग्य चिकित्सक से परामर्श करना चाहिए।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...