
नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: हिंदू धर्म में कुछ ऐसे पेड़ हैं। जिन्हें पूजनीय माना गया है जैसे आम का पेड़ ,शनि का पेड़ ,पीपल का पेड़ ,बरगद का पेड़ यह न सिर्फ पूजे जाते हैं बल्कि इससे कई आयुर्वेदिक लाभ भी प्राप्त होते हैं। इन्ही में से एक किले का पेड़ भी है। कहते हैं केले का पेड़ बृहस्पति ग्रह से संबंध रखता है और शुभ और मांगलिक कार्यों में केले का पेड़ का विशेष महत्व बताया गया है। केले की जड़ को पीले धागे में बांधकर धारण करने से बृहस्पति मजबूत होता है। साथ ही केले के पेड़ के अन्य महत्वपूर्ण फायदे भी हैं। जिन्हें जानना बहुत जरूरी है तो चलिए जानते हैं। ऐसे केले के पेड़ के 10 रोचक और चाटकारिक फायदों के बारे में...
भगवान विष्णु और लक्ष्मी देवी केले के पेड़ में विराजमान रहती है। अगर केले के पेड़ में नियमित भोग लगाया जाए तो वह अत्यंत प्रसन्न होकर भक्तों पर कृपा बरसाती हैं।
केले का पौधा बुध और केतु ग्रह का कारक है। इसके घर के आसपास होने से इन ग्रहों के दोष दूर होते हैं। परंतु इसे अपनी कुंडली की जांच करने के बाद ही लगाएं।
केले के पत्तों में प्रसाद बांटा जाता है और इसी पर भोजन भी किया जाता है। ऐसा करने से इसके विशेष पोषक तत्व हमारे शरीर में जाकर हमें शांति प्रदान करते हैं।
केले के पौधे की जड़ में प्रतिदिन जल अर्पित करने से व्यक्ति पर धन की वर्षा होती है। बृहस्पतिवार के दिन विशेष रूप से पूजा और अर्चना कर थोड़ा सा कच्चा दूध भी चढ़ाए। और वहीं पर बैठकर विष्णु लक्ष्मी की पूजा आराधना करें। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है।
घर की चार दिवारी में केले का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। बृहस्पति ग्रह का कारक होने के कारण इसे ईशान कोण में लगाना शुभ है। घर के मुख्य द्वार और पिछले हिस्से पर केले का पौधा ना लगाएं। केले के पौधे के आसपास सफाई रखें। केले के तने में लाल धागा बांधकर रखें। इससे सभी प्रकार के वास्तु दोषों का निवारण होता है।
केले के पेड़ सेहत के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि केले में मुख्यता विटामिन ए, विटामिन सी ,थायमिन राइबोफ्लेविनसीन तथा अन्य खनिज्य तत्व होते हैं। इसमें जल का अंश 64% प्रोटीन एक प्रतिशत और कार्बन डाइऑक्साइड 24% पाया जाता है। केले के पास कुछ देर बैठे से सांस संबधी बीमारी दूर होती है। और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
केला हर मौसम में सफलता से उपलब्ध होने वाला है अत्यंत पौष्टिक और स्वादिष्ट फल है। केला रोचक मधुर शक्तिशाली वीर्य और मांस बढ़ने वाला नेत्र दोष में हितकारी फल है। पके हुए केले को नियमित सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है। यह कैफ रक्त पित्त वात और उपद्रवों को नष्ट करता है।
धन व समृद्धि के लिए केले के पेड़ की पूजा की जाती है। इसकी नियमित पूजा करने से लक्ष्मी प्रसन्न होती है। माना जाता है की समृद्धि के लिए केले के पेड़ की पूजा की जाती है।
केले के पेड़ में इतनी शक्ति होती है कि इसके घर में होने से वैवाहिक जीवन में कठिनियां दूर होती हैं अविवाहित कन्याओं का शीघ्र विवाह हो जाता है। किसी प्रकार का तनाव नहीं रहता।
उच्च शिक्षा और ज्ञान प्राप्ति के लिए यह पौधा सहायक सिद्ध होता है। क्योंकि इसमें लगातार शांति मऔर सकारात्मक ऊर्जा निकलती रहती है। जिससे मन को सुकून मिलता है। और व्यक्ति हमेशा पॉजिटिव रहता है।