back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: धनतेरस के दिन जरूर खरीदें ये वस्तुएं, बदल जाएगा आपका भाग्य

धनतेरस के पर्व के दिन आपको वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी वस्तुएं खरीदनी चाहिए जिसे आपका भाग्य परिवर्तन होता है। आपके घर परिवार में सुख समृद्धि और लक्ष्मी आती हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 29 October 2024। धनतेरस का त्योहार हिंदू धर्म में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। आज के दिन कुबेर देवता की पूजा होती है। इसके साथ ही घर में नई-नई सामग्री लाई जाती है। लेकिन क्या आपको पता है घर में किस प्रकार की वस्तुएं लाना चाहिए। और किस प्रकार की नहीं। और आज के दिन क्या लाने से आपका भाग्य बदलता है चलिए जानते हैं।

धनतेरस के दिन जरूर खरीदें यह वस्तुएं 

वास्तु शास्त्र के अनुसार आज धनतेरस के दिन आपको हल्दी की गांठ जरूर खरीदनी चाहिए। हल्दी काफी पवित्र मानी जाती है और हर पूजा पाठ के लिए इसका उपयोग किया जाता है। हल्दी घर में रखने से घर से नकारात्मकता को कोसों दूर रहती है। हल्दी आपके घर में किसी भी बुरी शक्ति को प्रवेश नहीं करने देती। इसीलिए हल्दी की गांठ आपको अवश्य रखनी चाहिए। वहीं अगर आपका कोई भी काम नहीं बन रहा है तो आप जब भी घर से बाहर जाएं। इसी हल्दी का चंदन अपने माथे पर लगाकर जाए इससे आपका हर काम बनेगा आप जीवन में सफलता पाएंगे।

वास्तु शास्त्र के अनुसार आज के दिन झाडू अवश्य खरीदनी चाहिए। आज के दिन झाड़ू खरीदने से उसकी पूजा करने से घर में बरकत होती है। सदैव माता लक्ष्मी आपके घर में विराजित रहती हैं। इसीलिए आज के दिन झाडू खरीदना काफी शुभ माना जाता है। 

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि, धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने का भी बहुत महत्व है। समुद्र मंथन के दौरान जब भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए थे। तो उन्होंने अपने हाथ में एक कलश पड़ा हुआ था। इसलिए आज के दिन सोना चांदी, पीतल तांबा और स्टील की वस्तुओं को भी आप खरीद सकते हैं। इससे आपके घर में बरकत होती है और आपको कभी भी आर्थिक तंगी जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति से उधार नहीं लेना पड़ता है। आप हमेशा जीवन में सुखी रहते हैं।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵