back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

घर में वास्तु के हिसाब से लगाएं ये पौधे, रहेगी सुख – शांति और भर जाएगी धन की तिजोरी 

शास्त्रों में कुछ ऐसे पौधे के बारे में बताया गया है,जो आपके घर में सुख समृद्धि लाते हैं।  अगर इन पौधों को वास्तु के हिसाब से घर में लगाया जाए तो धन की कमी नहीं होगी और शांति बनी रहेगी।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: हिंदू धर्म में कुछ पौधों  का विशेष महत्व बताया गया है । घर से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए वास्तु शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं।  वास्तु के अनुसार घर के आंगन में पेड़ पौधे लगाना शुभ माना जाता है।  वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे ही पेड़ पौधों का जिक्र किया गया है।  जिन्हें लगाने से घर में न सिर्फ सुख शांति बनी रहती है।  बल्कि धन दौलत और बरकत भी आती है।  यह पौधे धन को अपनी तरफ आकर्षित भी करते हैं। तो चलिए जानते हैं वह कौन से पौधे हैं जिन्हें लगाने से घर में सुख शांति और धन लाभ होता है।

मोहिनी का पौधा

मोहिनी या क्रेसुला का पौधा दक्षिण अफ्रीका में  ज्यादा पाया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मोहिनी के पौधे को घर की पूर्व और उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना गया है।  इसके अलावा मोहनी का पौधा घर के मुख्य दरवाजे पर भी लगा सकते हैं।  क्रेसुला या मोहिनी के पौधे भी आप सजावट के तौर पर लिविंग रूम और बेडरूम पर भी रख सकते हैं । वास्तु के अनुसार मोहिनी का पौधा धन से जुड़ा होता है। इसलिए इसे दक्षिण दिशा में बिल्कुल भी ना लगाए।

शमी का पौधा

वास्तु के अनुसार शमी का पौधा शुभ माना जाता है।  मान्यता के अनुसार भगवान शिव को भी शमी का पौधा पसंद है।  शमी के पौधे को घर में लगाने से घर की दरिद्रता दूर होती है। कहा जाता है कि सोमवार को शिव जी को शमी के पुष्प चढ़ाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख समृद्धि आती है।  साथ ही  इसे पैसों का पेड़ भी कहा जाता है।  आप शमी के पौधे को घर के दाएं स्थित दिशा पर रख सकते हैं।

स्नेक का पौधा

वास्तु के अनुसार घर में स्नेक प्लांट लगाने से सुख समृद्धि आती है।  यह पौधा बहुत शुभ माना गया है।  इसे घर की स्टडी रूम में रखने से सभी प्रकार की तरक्की के दरवाजे खुल जाते हैं।  इसे सजाने के लिए लिविंग रूम में भी रह सकते हैं।  अगर आपका काम रुका हुआ है तो आप स्नेक का पेड़ अपने कमरे में जरूर रखें।

मनी प्लांट

मनी प्लांट को पसंदीदा पौधे के रूप में देखा जाता है।  यह देखने में बेहद खूबसूरत लगता है । यह पौधा ज्यादातर सभी घरों में पहले से ही लगा होता है। इसकी खासियत यह है कि यह वातावरण को  शुद्ध करता है। नेगेटिव एनर्जी को बाहर फेंकता है और पॉजिटिव एनर्जी को अंदर लाता है। मनी प्लांट को आग्नेय कोण में लगाना शुभ माना जाता है । ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट को घर में लगाने से सभी आर्थिक संकट दूर होते हैं।  और पैसे की कमी कभी भी नहीं होती है।

अनार और बैल का पौधा

वास्तु के अनुसार अपने घर के मुख्य द्वार पर दाएं तरफ अनार का पौधा लगा ले  तो इससे माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर दोनों की कृपा आप पर बनी रहेगी।  इसके साथ ही घर के मुख्य द्वार पर दाएं स्थान पर बेल का पौधा लगाने से भी धन लाभ होता है। और विष्णु देवता प्रसन्न होते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- raftaar.in

Vastu Tips: घर का आंगन बनाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान वरना हो जाएंगे बर्बाद! जानें क्या कहता है वास्तु (raftaar.in)

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵