back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Monday Upay: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार को करें ये खास उपाय, मिलेगा भाग्य का साथ और होगा धन लाभ

Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन भगवान शिव का अभिषेक शक्कर मिले दूध से करने से दिमाग तेज होता है और ज्ञान की प्राप्ति होती है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। (Somwar Ke Upay) : सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। भगवान भोलेनाथ को बहुत ही भोला भाला माना गया है। ऐसी मान्यता है कि शिव तो केवल एक लोटा जल से ही प्रसन्न हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में कुछ नियम और उपाय बताये गए हैं जिनका पालन करके मनुष्य धन का लाभ प्राप्त कर सकता है। आइए जानते हैं सोमवार के दिन किन उपायों को अपनाकर हम भगवान भोले को प्रसन्न कर सकते हैं ।

इन उपायों का करें पालन

1.       सोमवार के दिन उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके भगवान शिव की उपासना और ॐ नमः शिवाय का जाप करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते है।

2.       सोमवार के दिन भगवान शिव का अभिषेक शक्कर मिले दूध से करने से दिमाग तेज होता है और ज्ञान की प्राप्ति होती है।

3.       सोमवार के दिन भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करने से रोगो का नाश होता है।

4.       सोमवार के दिन भगवान शिव के पंचाक्षर मंत्र ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए जल से अभिषेक करने से मानसिक शांति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

5.       सोमवार के दिन भगवान शिव के दारिद्रयदहन शिव स्त्रोत का पाठ करने से दरिद्रता का नाश होता है साथ हि धन लाभ भी मिलता है।

6.       जिन लोगो का अकारण भय बना रहता है उन्हे सोमवार के दिन उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके भगवान शिव के शिवरक्षा स्त्रोत का पाठ करना चाहिए ऐसा करने से आत्म विश्वास में वृद्धि होती है।

7.       सोमवार के दिन भगवान शिव का विधिवत तरीके से पूजन करने के बाद भगवान शिव के शिवतांडव स्त्रोत का पाठ करने से धन संबधी समस्याएं दूर होती है एवं सभी सुखो की प्राप्ति होती है।

8.       सोमवार के दिन शिव चालीसा का पाठ करके भगवान शिव के पंचाक्षर मंत्र का जाप करने से रोजगार मे वृद्धि होती हैं।

9.       जिन लोगो की कुंडली में चन्द्रमा कमजोर होता है, उन्हे चन्द्र देव द्वारा रचित चंन्द्रषेखर स्त्रोत का पाठ करना चाहिए ऐसा करने से चन्द्रमा को बल मिलता है।

10.   सोमवार के दिन रामायण के अयोध्या कांण्ड का पाठ करने से चन्द्रमा को बल मिलता है और आमदनी में वृद्धि होती है।

11.   धन लाभ के लिए सात गुलाब के फूल भगवान सूर्य को अर्पित करे बाद में यह फूल किसी लाल कपडे में लपेटकर धन स्थान पर रख देवे ऐसा करने से धन संचय बढता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...