नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 29 June 2024। शनिवार के दिन शनि देव की कृपा पाने का अच्छा मौका होता है। लेकिन आज के दिन कुछ ऐसे काम होते हैं जिनको अगर आप करते हैं तो भगवान आप से नाराज हो जाते हैं। और उनकी क्रूर दृष्टि का आप को सामना करना पड़ता हैं। इसीलिए वास्तु शास्त्र में ऐसी कई बातें बताई गई है जिनका पालन करते हुए अगर आप चलेंगे तो आपसे ये भूल नहीं होगी।
शनिवार के दिन न करें ये भूल
शनिवार के दिन आप कभी भी लोहा या फिर लोहे की सामग्री न खरीदें। ऐसा करने से शनि देव आपसे नाराज हो जाते है और घर में कंगाली आती है। इसीलिए आपको शनिवार के दिन कभी भी लोहे से बना हुआ सामान नहीं खरीदना चाहिए क्योंकि इसमें शनिदेव का वास होता है।
आप अगर किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए कहीं जा रहे हैं तो शनिवार के दिन इस दिशा का ध्यान रखें।पूर्व, उत्तर और ईशान दिशा में यात्रा करना मना है। खासकर पूर्व दिशा। लेकिन आप को अगर जाना है और आपका बहुत जरूरी काम है, तो आप अदरक खाकर ही यात्रा करें। इससे पहले पांच कदम उल्टे पैर चलें।
शनिवार के दिन तेल, लकड़ी, कोयला, नमक,नहीं लानी चाहिए। अगर आप यह सब सामान घर पर लाते हैं तो आप शनिदेव को नाराज करते हैं। जिसका आपको परिणाम भुगतना पड़ सकता है। और बिना बात की बाधा उत्पन्न होगी और अचानक कष्ट झेलना पड़ेगा। और घर में क्लेश और आरती तंगी भी उत्पन्न होने लगती है इसीलिए इन सब वस्तुओं को घर में ना लाएं।
शनिवार के दिन आपको अपने घर की साफ-सफाई करना बहुत जरूरी होता है क्योंकि जहां साफ सफाई नहीं होती वहां कोई देवी देवता नहीं आते। अगर आप अपने घर में साफ सफाई का ध्यान नहीं देंगे तो शनि देव भी आपसे रुष्ट हो जाएंगे। और शनि देव अगर रस्ट हो गए तो आपका बना बनाया काम भी बिगड़ने लगेगा जिसके कारण आप अपनी तरफ की में आगे नहीं बढ़ पाएंगे
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।




