नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 29 May 2024। हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व होता है। वास्तु शास्त्र में ऐसी कई बातें बताई जाती है। जिसका पालन करके आप अपने जीवन के कई प्रकार के कष्टों को दूर कर सकते हैं। यहां तक कि आप अपना सोया हुआ भाग्य भी जगा सकते हैं। अगर का घर नकारात्मकता से भरा हुआ है कोई भी अच्छा काम नहीं होता है तो आप इन वास्तु के नियमों का पालन जरूर करें।
तुलसी में जलाएं दीपक
वैसे तो हर घर में तुलसी का पेड़ देखा जाता है। लेकिन क्या आपको पता है सुबह शाम तुलसी के पेड़ में दीपक जलाने से आपके घर का वास्तु दोष नकारात्मकता ये सारी सब खत्म हो जाती है। और घर में शुद्धता फैलती है जिसके कारण आपके घर में सुख शांति बनी रहती है।
घर में गंगाजल का छिड़काव करें
आपको अपने घर को हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए।इसके लिए आपके घर में गंगाजल का छिड़काव भी करना चाहिए। गंगाजल सुबह शाम छिड़कने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है जो आपके घर को शुद्ध करती है। और जब आपका घर शुद्ध रहता है तो वहां पर देवी देवताओं का आगमन होता है।
इस दिशा में ना रखें जूता-चप्पल
उत्तर पूर्व दिशा में आपको कभी भी भारी फर्नीचर या जूता चप्पल नहीं रखना चाहिए। इससे घर में वास्तु दोष होता है और नकारात्मक ऊर्जा घर को घेर लेती है। जिसके कारण आप अपने जीवन में आगे नहीं बढ़ पाते और घर में सुख शांति नहीं आती।
इस दिशा में रखें तिजोरी
अगर आपके घर में भी पैसों की तंगी हो रही है। कड़ी मेहनत करने के बाद भी पैसा नहीं रख रहा है तो आपको तिजोरी की दिशा बदल देनी चाहिए। दक्षिण और पश्चिम की दिशा में तिजोरी रखने से आपके घर में माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।




