नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महादेव की पूजा हो या शिवरात्रि का व्रत या फिर सावन सोमवार हर समय महादेव की पूजा अर्चना करते समय बेल पत्र को उन्हें समर्पित किया जाता है। ऐसा माना जाता है बेलपत्र चढ़ाने से महादेव जल्दी प्रसन्न होकर आपको वरदान देते हैं और आपके घर परिवार में अपनी कृपा बनाए रखते हैं। वही वास्तु शास्त्र में भी बेलपत्र को लेकर कई बातें बताई गई है जिनका अगर आप ठीक से पालन करेंगे तब आपका भाग्य चमक जाएगा और आपकी किस्मत ही बदल जाएगी।
बेलपत्र से जुड़ा ये वास्तु उपाय
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि जब भी आप पूजा करने के लिए बेलपत्र को लाएं तब यह जरूर देखें कि बेलपत्र बिल्कुल साफ सुथरी हो कहीं से भी फटी न हो। फटी हुई बेलपत्र चढ़ाने से पूजा में वृद्धि उत्पन्न होती है और महादेव इस पूजा को स्वीकार नहीं करते हैं। अगर बेलपत्र फटी ही मिल रही है तब आप मंदिर में चढ़ी हुई बेलपत्र को ही धुलकर वापस चढ़ा सकते हैं। इस प्रकार भी आपको अपनी पूजा का पूरा फल प्राप्त होता है।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि अगर आपके घर में क्लेश हो रहा है।और आपका चंद्रमा खराब है जिसके कारण आपके घर के प्रिय जनों की तबीयत खराब रहती है। तब आपको चांदी का बेलपत्र घर में रख सकते हैं। चांदी को चंद्रमा की धातु माना जाता है और इसे घर में रखने से मानसिक शांति बनी रहती है और चंद्रमा को मजबूत करने में मदद मिलती है। अगर आप घर में इसे सही स्थान पर रखती हैं तो यह सौभाग्य और समृद्धि को आकर्षित करता है।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि बेलपत्र के साथ-साथ उसका पेड़ भी बहुत लाभदायक होता है। पेड़ में जब फल आ जाता है तो उसे फल को भी महादेव को चढ़ाया जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक बेल का पेड़ हमेशा घर की उत्तर या पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। इससे समस्याएं घर में नहीं आ पाती हैं और पहले से चल रही समस्याएं भी खत्म हो सकती हैं। इस पेड़ के घर में लगे होने के कारण चारों तरफ सकारात्मकता ही आती है।
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।




