back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: तुलसी विवाह के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, न करें ये भूल

तुलसी विवाह के समय आपको तुलसी माता की पूजा विधि अच्छे से पता होनी चाहिए। इसके साथ ही वास्तु शास्त्र में बताई गई कुछ बातों का भी आपको ध्यान रखना चाहिए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 13 November 2024। तुलसी विवाह के दिन आप सुबह जल्दी उठकर पूरी तैयारी करते हैं। ताकि शाम को तुलसी विवाह का कार्यक्रम कर सकें। आज के दिन तुलसी विवाह करने से आपके घर में सुख समृद्धि जाती है और घर में बरकत होती है। लेकिन वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ नियमों का भी आपको पालन करना चाहिए। इससे तुलसी माता आपके ऊपर जल्दी प्रसन्न होती हैं। और आपके घर में हमेशा सकारात्मकता बनी रहती है। 

तुलसी विवाह का वास्तु उपाय

तुलसी विवाह के दौरान आपको तुलसी के पौधे के आसपास साफ सफाई रखना चाहिए। वहां गंदगी नहीं फैलानी चाहिए। ऐसा करने से तुलसी माता नाराज हो जाती हैं। उसके कारण आपके घर में आर्थिक तंगी जैसी समस्या उत्पन्न होने लगती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे के समक्ष आपको सुबह शाम दीपक जलाना चाहिए इससे माता तुलसी जल्दी प्रसन्न होती हैं। 

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि तुलसी के आसपास कोई टूटा-फूटा सामान अथवा झाड़ू नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता आती है और वास्तु दोष लगता है। जिसके कारण आपके घर की बरकत रुक जाती है और घर में अशांति जैसा माहौल बना रहता है। इसीलिए आपको आज तुलसी विवाह के दिन इन सब खराब सामानों को घर से दूर कर देना चाहिए। तुलसी के पौधे से जुड़ी कोई भी गलती नहीं करनी चाहिए।

वास्तु शास्त्र में तुलसी का पौधा लगाने और तोड़ने का भी एक नियम बताया गया है। आपको कभी भी रविवार और एकादशी के दिन तुलसी नहीं थोड़ी नहीं चाहिए और ना ही छूना चाहिए। ये काफी अशुभ माना जाता है। इसके अलावा आप किसी भी दिन तुलसी तोड़ सकते हैं। वहीं तुलसी विवाह के दिन आपको भूलकर भी तुलसी का पौधा नहीं हटना चाहिए। ऐसा करने से तुलसी माता नाराज हो जाती है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...