नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 16 April 2025। हर व्यक्ति आज के समय में चाहता है कि उसके घर परिवार में देवी देवताओं की कृपा बनी रहे और हमेशा बरकत प्राप्त हो। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि अगर आप अपने घर में वास्तु से जुड़े कुछ उपाय करते हैं तब आपके घर में सुख समृद्धि आने लगती है। कई बार देखा गया है कि घर में वास्तु दोष लगने के कारण घर की बरकत रुक जाती है। और आर्थिक तंगी जैसा माहौल उत्पन्न होने लगता है। वहीं वास्तु में बताया गया है कि घर में कुछ वस्तुओं को रखना चाहिए। इससे आपके घर में सकारात्मकता बनी रहती है और वह घर में सुख समृद्धिलाती है।
वास्तु से जुड़ा अनोखा उपाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि अगर आप घर के मुख्य द्वार पर बजने वाली घंटी लगते हैं तो आपके घर में देवी देवताओं का आगमन होता है। सकारात्मक बनी हो रहती है कभी भी आर्थिक तंगी जैसी समस्या उत्पन्न नहीं होती है। क्योंकि घंटी जैसी बस्ती है वह नकारात्मकता को घर से आने से रोकती है जिसके कारण आपके घर में सिर्फ बरकत आती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि घर में शंख का होना बहुत जरूरी होता है। घर में शंख होने से घर की सुख समृद्धि में चार चांद लग जाते हैं। शंख हर पूजा पाठ के स्थान पर रहता है इसलिए इसे काफी ज्यादा शुद्ध माना जाता है। शास्त्रों में बताया गया है की इस घर में शंख बजता हैं उस घर में सदैव बरकत होती है देवी देवताओं की कृपा हमेशा बनी रहती है कभी भी आर्थिक तंगी जैसी समस्या उत्पन्न नहीं होती। इसके अलावा आप घर में कुबेर यंत्र भी लगा सकते हैं ऐसा माना जाता है कुबेर यंत्र लगाने से आपके घर में धन आकर्षित होता है।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि आपके घर के मंदिर अथवा मुख्य द्वार पर मोर का पंख भी लगाना चाहिए मोर का पंख बहुत ही शुभ माना जाता है।इससे कोई भी बुरी शक्ति आपके घर में प्रवेश नहीं कर सकती। और अगर आपके घर में वास्तु दोष लगा हुआ है तो वह भी जल्द से जल्द दूर हो जाता है और आपके घर में बरकत होना शुरू हो जाती है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।




