नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और तरक्की हर कोई पाना चाहता है लेकिन कई बार प्रयास करने के बाद भी इसका फल उसके हिसाब से नहीं मिल पाता है। इन सब चीजों से निकलने के लिए आपको वास्तु शास्त्र के कुछ छोटे-बड़े उपाय करते रहना चाहिए। इन उपायों को करने से आपके जीवन में कई प्रकार की समस्याओं का अंत हो जाएगा और घर और बिजनेस में भी बरकत होगी।
जरूर करें ये खास वास्तु उपाय
अगर आपके घर में कई प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही है बिजनेस में बरकत नहीं हो रही है। तब आपको ऑफिस जाते समय अपने पर्स में दो इलायची रख लेना चाहिए साथ ही लाल कपड़े में हल्दी बांधकर ऑफिस जाने वाले बैग में रखना साथी ऑफिस के लॉकर में भी ऐसे ही हल्दी को लाल कपड़े में बांधकर रख दें इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपके बिजनेस में बरकत होती है।
घर में सुख समृद्धि और तरक्की के लिए आपको कई प्रकार के काम करने चाहिए वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में साफ सफाई का होना बहुत जरूरी है जिस घर में साफ सफाई नहीं होता है मकड़ी का जाला लगा होता है। उसे घर में नकारात्मकता इतनी बढ़ जाती है कि कई प्रकार की दिक्कत होने लगती है इसलिए आपको इन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि हर किसी को अपने घर में एक तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। तुलसी का पौधा आने वाली बुरी शक्तियों को दूर करता है नकारात्मकता को भगाकर सकरात्मकता का संचार करता है इसके साथ ही सुबह और शाम तुलसी के पौधे पर दीपक जलाना चाहिए इससे देवी देवता भी प्रसन्न होते हैं और आपके घर में आते हैं आपके आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की




