नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 30 December 2024। इस बार अमावस्या 30 नवंबर यानि सोमवार के दिन पड़ रही है। इसलिए इसको सोमवती अमावस्या भी कहा जाता है। सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा अर्चना की जाती है। कहीं वास्तु शास्त्र में इससे जुड़े कई उपाय बताए गए हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर आज के दिन आपकी उपाय और नियम का पालन करते हैं तो आपका भाग्य परिवर्तन होता है और आपके घर में सदैव बरकत होती है कभी भी आर्थिक तंगी जैसी समस्या उत्पन्न नहीं होती।
अमावस्या का वास्तु उपाय
अमावस्या के दिन आपको पीपल के पेड़ के पास आपको दीपक जलाना चाहिए आप दीपक सुबह और शाम दोनों समय जलाएं। ऐसा करने से आपकी जीवन में चल रहे सारे कष्ट दूर होंगे और आपके पितरों की आपके ऊपर कृपा बनी रहेगी जिससे आपके घर परिवार में सुख समृद्धि आएगी और बरकत होगी।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है की अमावस्या के दिन आपके घर में भी पूजा अर्चना करनी चाहिए लेकिन इससे पहले आपको अपने घर को साफ सुथरा रखना चाहिए। ताकि भगवान की कृपा हो। हर अमावस्या को घर के कोने कोने को अच्छी तरह से साफ करें, सभी प्रकार का कबाड़ निकाल कर बेच दें। इस दिन सुबह शाम घर के मंदिर और तुलसी पर दिया अवश्य ही जलाएं इससे घर से कलह और दरिद्रता दूर रहती है।
वास्तु शास्त्र में अवश्य के दिन कुछ ऐसे कार्य भी होते हैं जिन्हें बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। अमावस्या के दिन आपको बाल और नाखून बिल्कुल नहीं काटना चाहिए इसके साथ ही अमावस्या पर तुलसी के पत्ते या बेल पत्र बिलकुल भी नहीं तोडऩा चाहिए। अमावस्या पर देवी-देवताओं को तुलसी के पत्ते चढ़ाने के लिए और शिवलिंग पर बेल पत्र चढ़ाने के लिए उन्हें एक दिन पहले ही तोड़कर रख लें।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।




